देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। डोकलाम में फिर से चीनी सेना की तैनाती और सडक बनाने की आ रही खबरों को भारतीय विदेश मंत्रालय ने खारिज किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने डोकलाम पर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि 28 अगस्त के बाद से डोकलाम में विवादित भारत-चीन के बीच सैन्य गतिरोध की जगह और इसके आसपास के इलाकों में कोई नया घटनाक्रम नहीं हुआ है। साथ ही मंत्रालय ने कहा कि इलाके में यथास्थिति बनी हुई है और इसके विपरीत कुछ भी कहना गलत है। ज्ञातव्य है कि मीडिया में खबरें आ रही थी कि डोकलाम में चीन ने अभी भी अपने सैनिक तैनात कर रखे हैं।
साथ ही मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि डोकलाम में चीन एक मौजूदा सडक को चौडा करने का काम भी शुरू कर दिया है। यह सडक टकराव वाले इलाके से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर है। ज्ञातव्य है कि वायुसेना चीफ बीएस धनोआ ने भी पहले संकेत दिए थे कि डोकलाम पठार के चुंबी घाटी में चीनी सैनिकों की मौजूदगी का संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि दोनों देशों की सेना आमने-सामने नहीं हैं जैसा कि हमें लग रहा है, हालांकि चुंबी घाटी में चीन की सेना अब भी तैनात है, मैं उम्मीद करता हूं कि वह इलाके में सैन्य अभ्यास खत्म होने के बाद अपनी सेना वहां से हटा लेंगे। ज्ञातव्य है कि डोकलाम में 16 जून को सडक निर्माण को लेकर भारत और चीन के बीच गतिरोध शुरू हुआ था जो कि 28 अगस्त तक चला। ज्ञातव्य है कि चीनी सैनिक डोकलाम में सडक निर्माण कर रहे थे, भारतीय सैनिकों ने इसका विरोध किया था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सालाना 25,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स पत्रकारिता और जन संचार पढ़कर निकलते हैं, तब ये हालत है मीडिया की!!
रश्मिका ने मीडिया रिपोर्ट का उड़ाया मजाक
PSJ मीडिया विजन ने फिल्म 'भाभी मां' के लिए रानी चटर्जी को किया साइन