देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
श्री मुक्तसर साहिब। भारतीय जनता पार्टी के नेता और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष भटेजा ने मंगलवार दोपहर अपने घर पर सल्फास की गोलियां खाकर जान दे दी। उन्होंने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उन्होंने एक महिला सहित पांच लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।भटेजा वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे। वह पंजाब भाजपा के महासचिव और जिला प्रधान भी रह चुके हैं।
भाजपा नेता ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उन्होंने शहर के ही भाजपा पार्षद के भाई से 15 लाख रुपये और केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान से 16 लाख रुपये लेने हैं। इसके अलावा अपने इंस्टीट्यट के लिए राज्य सरकार से एससी विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप 25 लाख रुपये उन्हें अभी तक नहीं मिले हैं। इस मामले में उनके इंस्टीट्यट की ही एक पूर्व कर्मचारी द्वारा उनके खिलाफ शिकायत भी की गई है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।साभार-khaskhabar.com













Related Items
केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
कांग्रेस के नेता जिस तरीके से टिप्पणी कर रहे हैं, वह उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है : सुनीता दुग्गल