BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

टेस्ट टीम में लौटे लाहिरू थिरिमाने, लक्षण संदाकन की भी वापसी

टेस्ट टीम में लौटे लाहिरू थिरिमाने, लक्षण संदाकन की भी वापसीकोलंबो। लाहिरू थिरिमाने की श्रीलंका टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उन्हें भारत के खिलाफ गुरुवार (3 अगस्त) से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में चुना गया है। वहीं स्पिन गेंदबाज लक्षण संदाकन को भी टीम में चुना गया है। 

 

तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल को पीठ में चोट के कारण टीम में जगह नहीं मिली है। थिरिमाने को असेला गुणारत्ने की जगह टीम में शमिल किया गया है। गुणारत्ने को पहले टेस्ट मैच के पहले दिन ही अंगूठे में चोट लग गई थी और इसी कारण वे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

 

निमोनिया के कारण पहला मैच नहीं खेल पाए कप्तान दिनेश चांडीमल की भी वापसी हो रही है। दूसरा टेस्ट मैच कोलंबों में तीन से सात अगस्त के बीच खेला जाएगा। श्रीलंका गाले में खेला गया पहला टेस्ट चार दिन के अंदर ही 304 रन से हार गया था।टीम : दिनेश चांडीमल (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, उपुल थरंगा, दीमुथ करुणारत्ने, निरोशन डिकवेला, कुशल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, दानुष्का गुणातिलका, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, नुवान प्रदीप, रंगना हेराथ, दिलरुवान परेरा, मलिंदा पुष्पकुमार, लक्षण संदाकन, लाहिरू थिरिमाने।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More