देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अमृतसर। इटली की एक कंपनी की ओर से सिखो के लिए किरपाण के माॅडल को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। श्री अकाल तख्त साहिब में हुई बैठक में पांच सिंह साहिबान ने यह भी फैसला लिया कि भविष्य में जो भी कंपनी श्री गुटका साहिबों के ऊपर विज्ञापनबाजी करेगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में महिलाओं के श्री हरिमंदिर साहिब में कीर्तन करने के मुद्दे पर फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुई।
पांच सिंह साहिबान की मीटिंग में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि इटली सरकार ने अमृतधारी सिखों के किरपाण पहनने पर बैन लगाया है। इटली की ही एक कंपनी ने कुछ धातुओं को मिलाकर एक किरपाण का मॉडल तैयार किया था। इसे इटली सरकार ने पहनने की मान्यता दे दी, लेकिन वहां के सिखों ने इसके मॉडल को श्री अकाल तख्त साहिब पर स्वीकृति के लिए भेजा था। इस पर विचार-चर्चा करने के बाद सिंह साहिबान ने इस मॉडल को सिरे खारिज कर दिया। अब इटली के सिख किरपाण के पुराने मॉडल के लिए आवाज बुलंद करेंगे।
उन्होंने बताया कि बैठक में तख्त दमदमा साहिब में जसवंत सिंह खोसा नाम के व्यक्ति की ओर से गलतियों वाले हस्त लिखित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश करने वाले आरोपियों गुरुद्वारा के मैनेजर, मुख्यग्रंथी, अखंडपाठ के प्रभारी पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
इसके साथ ही कथावाचक हरजिंदर सिंह दलगीर के विवादास्पद पुस्तकों व लेखों का भी कड़ा नोटिस लिया गया है। खोसा व दलगीर दोनों को श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होकर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिया गया है। सिख संगत को भी हिदायत दी गई है कि दलगीर को किसी भी स्टेज पर बोलने का मौका न दिया जाए और उनके सभी लेखों पर पाबंदी लगा दी जाए।
तख्त श्री दमदमा साहिब की सराय में पिछले दिनों में संदिग्ध गतिविधियों में पकड़े एसजीपीसी कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। बैठक में सिंह साहिबान व श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह, ज्ञानी इकबाल सिंह, ज्ञानी हरप्रीत सिंह, श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह और श्री अकाल तख्त साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी मलकीत सिंह भी शामिल हुए।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पुतिन के बाद इटली की प्रधानमंत्री ने कहा, रूस-यूक्रेन विवाद को सुलझा सकता है भारत
इटली के पास जहाज डूबने से 11 की मौत, 60 से ज्यादा लापता
CORONAVIRUS : इटली में अबतक हो चुकी है 27,359 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या पहुंची दो लाख के पार