देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
गांधीनगर। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बलवंत सिंह राजपूत ने शुक्रवार को राज्यसभा के लिए गुजरात से नामांकन भर दिया है। कांग्रेस छोडक़र बीजेपी में आए एक विधायक को राज्यसभा के लिए अपना तीसरा उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल के गुजरात से राज्यसभा पहुंचने की राह मुश्किल कर दी है।
आपको बता दें कि कांग्रेस के तीन विधायक गुरुवार को इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए हैं। बीजेपी महासचिव भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में कांग्रेस छोडऩे वाले बलवंत सिंह राजपूत, तेजस्वी पटेल और पीआई पटेल बीजेपी में शामिल भी हो गये हैं और बिना देरी किये बलवंत सिंह राजपूत को पार्टी ने राज्यसभा का उम्मीदवार भी बना दिया।आपको बता दें कि गुजरात में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होने हैं। दो सीटों के लिए अमित शाह, स्मृति ईरानी उम्मीदवार हैं। वोटों के हिसाब से इन दोनों की जीत तय है। लेकिन बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार के आने के बाद अब 8 अगस्त को चुनाव होगा। क्योंकि तीसरी सीट के लिए कांग्रेस के अहमद पटेल मैदान में हैं। जिनका मामला अब फंस गया है।
कांग्रेस के पास अब 53 विधायक बचे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के लिए 46 वोट चाहिए। खबर है कि कई और विधायक पाला बदल सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल का राज्यसभा पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
PM मोदी 27-28 जुलाई को राजस्थान व गुजरात के दौरे पर, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
हार्दिक पटेल ने गुजरात के सीएम से पाटीदारों के खिलाफ मामले वापस लने की मांग की
टोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाली भाविना को गुजरात सरकार देगी 3 करोड़ रुपए