BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

फेडरेशन कप का स्थान लेगी आईएसएल, एएफसी ने दी मंजूरी

फेडरेशन कप का स्थान लेगी आईएसएल, एएफसी ने दी मंजूरीनई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की सिफारिश को कबूल करते हुए एशिया फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) की टूर्नामेंट समिति ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) को फेडेरशन कप का स्थान लेने की मंजूरी दे दी है। कुआलाम्पुर में हुई एएफसी की बैठक में यह फैसला लिया गया। 

 

एआईएफएफ ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। एआईएफएफ ने एएफसी से अनुरोध किया था कि वह आईएसएल को फेडरेशन कप का स्थान दे। फेडरेशन कप का विजेता एएफसी कप के शुरुआती दौर में हिस्सा लेता है। 

 

अब चूंकि इस साल आईएसएल ने फेड कप का स्थान ले लिया है तो आईएसएल का विजेता क्लब एएफसी कप में हिस्सा लेगा। समिति ने कहा है कि आई-लीग की विजेता क्लब एएफसी चैम्पियंस लीग के प्ले ऑफ राउंड में खेलेगी, जबकि आईएसएल की विजेता एएफसी कप में हिस्सा लेगी। आईएसएल और आई-लीग का आयोजन इस साल 2017-18 में एक साथ किया जाएगा। इसकी समीक्षा वार्षिक आधार कर की जाएगी। इसके अलावा बैठक में क्लब के लाइसेंस नियम, प्रमोशन, खिलाडिय़ों को अनुबंधित करने के नियम और एएफसी तथा भारतीय फुटबॉल के हितधारकों के बीच भविष्य को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More