BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राष्ट्रपति कोविंद के पहले भाषण पर संसद में हंगामा, कांग्रेस ने जताई यह आपत्ति

राष्ट्रपति कोविंद के पहले भाषण पर संसद में हंगामा, कांग्रेस ने जताई यह आपत्तिनई दिल्ली। देश के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पहले भाषण को लेकर आज संसद में हंगामा हो गया। राज्यसभा ने कांग्रेस ने राष्ट्रपति कोविंद की स्पीच पर आपत्ति उठाई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति कोविंद ने दीनदयाल उपाध्याय की तुलना महात्मा गांधी से की। साथ ही कांग्रेस ने भाषण में पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जिक्र ना करने का भी मुद्दा उठाया। कांग्रेस ने कहा कि राष्ट्रपति कोविंद ने देश के पहले पीएम का जिक्र तक नहीं किया, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार कांग्रेस के महान नेताओं के कद को छोटा करने में लगी है। 

 

आनंद शर्मा ने ने कहा कि नेहरू आजादी के संग्राम के एक महान नायक थे, जो हिंदुस्तान के पहले प्रधानमंत्री थे। साथ ही उन्होंने कहा कि वे 14 साल अंग्रेजों की जेल में रहे थे। साथ ही आनंद शर्मा ने भाषण में इंदिरा गांधी का नाम ना लेने का भी मुद्दा उठाया। आनंद शर्मा बोले कि इंदिरा गांधी 17 साल प्रधानमंत्री रहीं और देश के लिए शहीद हुईं। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार सुनियोजित तरीके से महान कांग्रेस नेताओं के कद को छोटा करना चाहती है। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि कोई सदस्य कैसे राष्ट्रपति के भाषण पर सवाल खडा कर सकता है। अरूण जेटली ने आनंद शर्मा के बयान को हटाने की मांग की। साथ हिी उन्होंने कहा कि विपक्ष इस प्रकार के मुद्दे टीवी पर आने के लिए उठाता है, जिस पर विपक्ष ने काफी हंगामा किया।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More