देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
गाले। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ यहां तीन टेस्ट की सीरीज के पहले मैच में बुधवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लंच तक भारत ने 27 ओवर में 115/1 रन बना लिए थे। शिखर धवन (64) व चेतेश्वर पुजारा (37) क्रीज पर हैं। अभिनव मुकुंद (12) को नुवान प्रदीप ने पैवेलियन लौटा दिया। गाले इंटनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया है।
भारत इस दौरे पर अपने नए मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ आया है। वह इस मैदान पर अपने पिछले दो टेस्ट हार चुका है और अब वह पूरी कोशिश करेगा कि हार की हैट्रिक से बच सके। दूसरी ओर, श्रीलंका ने यहां चार लगातार टेस्ट में जीत हासिल की है। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का यह 50वां टेस्ट है।
टीम
भारत : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), अभिनव मुकुंद, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा, उमेश यादव, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी।
श्रीलंका : रंगना हेराथ (कप्तान), उपुल थरंगा, दिमुथ करुणारत्ने, कुशल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दानुष्का गुणाथिलका, असेला गुणारत्ने, निरोशन डिकवेला, दिलरुवान परेरा, लाहिरु कुमारा, नुवान प्रदीप।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
लॉर्ड्स टेस्ट में करारी हार के बाद पाकिस्तान का बड़ा एक्शन : इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ की छुट्टी, माइक हेसन को कमान
मैनचेस्टर टेस्ट - ऋषभ पंत के दाहिने पैर में लगी गंभीर चोट
इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में जोफ्रा आर्चर को शामिल करने का चांस लेना होगा : जेम्स एंडरसन