देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बिजिंग। चीनी मीडिया के बाद अब चीनी सेना ने डोकलाम को लेकर भारत को धमकी दी है। ज्ञातव्य है कि सिक्किम के डोकलाम को लेकर भारत और चीन के बीच तनाव चल रहा है। चीन और भारत ने वहां पर अपने सैनिकों की तैनाती कर रखी है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भारत को धमकी देते हुए कहा है कि वह संप्रभुता की रक्षा किसी भी कीमत पर करेंगे। दरअसल 1 अगस्त को पीएलए की 90वीं वर्षगांठ हैं। इस वर्षगांठ से पहले एक विशेष ब्रीफिंग की गई। इस ब्रीफ्रिंग में पीएलए ने कहा है कि डोकलाम में सैनिकों की तैनाती बढाई जाएगी। साथ ही पीएलए ने कहा है कि एक आपातकालीन प्रतिक्रिया के तौर पर क्षेत्र में और अधिक चीनी सेना उतार सकती है।
वहीं चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल वू कियान ने कहा कि पिछले 90 वर्षों में पीएलए का इतिहास संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए हमारे संकल्प, क्षमता को साबित करता है। पहाड़ को हिलाना तो मुमकिन है, पर चीन की सेना को नहीं। साथ ही उन्होंने कि भारत किसी भ्रम में न रहे। हम हर कीमत पर अपनी संप्रभुता की रक्षा करेंगे।साथ ही उन्होंने डोकलाम पठार पर चीन के सडक निर्माण का पक्ष भी रखा। किआन ने कहा कि डोगलंग चीन का क्षेत्र है और चीनी सेना ने वहां सडक निर्माण की जिम्मेदारी ली थी। उन्होंने यह भी कहा कि यह चीन की संप्रभुता का कार्य है और वैध है। किआन ने कहा कि भारत द्वारा चीन की सीमा में घुसना अंतरराष्ट्रीय सीमा का एक गंभीर उल्लंघन है और यह अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम किसी भी कीमत पर अपनी संप्रभुता की रक्षा करेंगे। साथ ही उन्होंने भारत को कहा कि वह अपने सैनिकों को अपनी सीमा रेखा में वापस बुलाए। उन्होंने कहा कि हम दृढता आग्रह करते हैं कि भारत अपनी गलतियों को सही करे और अपने उकसाने वाले कामों को समाप्त करे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पंजाब: सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
पाकिस्तान से मिली कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी,राजपाल यादव समेत 3 बड़े नाम भी निशाने पर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला