BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट को कहा अलविदा

बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट को कहा अलविदानई दिल्ली। दाएं हाथ के मध्य क्रम के भारतीय बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दो या इससे ज्यादा दिन खेले जाने वाले मुकाबले शुमार किए जाते हैं। 

 

36 वर्षीय बद्रीनाथ ने कहा कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट के लिए परिवार से दूर रहना पड़ता है। इसके साथ ही लंबी यात्रा भी करनी पड़ती है इसलिए फिलहाल मेरा फोकस टी20 क्रिकेट पर है। बद्रीनाथ टी20 टूर्नामेंट तमिलनाडु प्रीमियर लीग में हिस्सा ले रहे हैं। 20 वर्ष तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वाले बद्रीनाथ सुदृढ़ तकनीक और गजब के धैर्य के साथ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। 

 

बद्रीनाथ घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए खेलते हैं, जबकि आईपीएल में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। बद्रीनाथ ने 145 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 10245 रन बटोरे।उनका औसत 54.49 रहा। उनके खाते में 45 अर्धशतक और 32 शतक हैं। बद्रीनाथ लिस्ट ए के 144 और टी20 के 142 मैच भी खेल चुके हैं। बद्रीनाथ ने भारत के लिए कुल 10 मैच खेले, जिनमें दो टेस्ट, सात वनडे और एक टी20 मैच खेला। बद्रीनाथ भारत की ओर से अंतिम बार वर्ष 2011 में खेले थे। वे अनलकी रहे कि उन्हें राष्ट्रीय टीम के लिए बहुत ज्यादा मौका नहीं मिला।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More