BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

शाहरूख ने किया सलमान की दिलचस्प राज का खुलासा, जानते हैं आप?

शाहरूख ने किया सलमान की दिलचस्प राज का खुलासा, जानते हैं आप?बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान इन दिनों आनंद एल रॉय की आगामी फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म दो कारणों से चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसमें सबसे बड़ा कारण है सलमान खान। अब आप ये सोच रहे होंगे कि इस फिल्म का सलमान खान के साथ क्या ताल्लुक है, तो हम आपको बता दें कि इस फिल्म का सलमान से ताल्लुक ये है कि सलमान शाहरूख की अगली फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। बता दें कि हाल ही में रिलीज फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में शाहरूख कैमियो करते नजर आए थे, और अब सलमान शाहरूख की आगामी फिल्म में उसी तरह एक खास भूमिका में नजर आएंगे। दोनों ने हाल में साथ में फिल्म की शूटिंग की। फिल्म में शाहरूख एक बौने व्यक्ति के किरदार में हैं। दोनों कलाकार पूर्व में ‘करण अर्जुन’ में साथ काम कर चुके हैं और ‘कुछ कुछ होता है’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, ‘ओम शांति ओम’ तथा ‘ट्यूबलाइट’ जैसी एक दूसरे की फिल्मों में मेहमान भूमिकाओं में दिखे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या सलमान को आनंद एल राय की फिल्म में मेहमान भूमिका के लिए राजी करना मुश्किल काम था, शाहरूख ने कहा, ‘बिल्कुल नहीं।’

उन्होंने कहा, ‘वह (सलमान) बहुत ही उदार हैं। यह (किरदार) फिल्म में लंबे समय पहले से था, पहली बार कहानी सुनायी गयी थी तब से उसमें शामिल है। सलमान को भी कहानी सुनायी गयी, मुझे लगता है कि आनंद एक समय उनके साथ ही फिल्म करना चाहते थे। लेकिन तब दोनों के पास समय नहीं था, काम नहीं हुआ और वीएफएक्स (विजुअल इफेक्ट्स) तैयार नहीं था।’

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More