BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अाथिया शे​ट्टी ने ​बताया स्टार किड होने का यह सबसे बड़ा नुकसान

अाथिया शेट्टी ने बताया स्टार किड होने का यह सबसे बड़ा नुकसानबॉलीवुड में काफी समय से नेपोटिज्म को लेकर बहस जारी है। कुछ सेलेब्स ने इसके फेवर में बात की है कुछ ने कहा कि टैलेंट ना होने से कोई आपको अपनी फिल्म में कास्ट नहीं करेगा। अब इस मामले पर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने अपनी राय रखी है। फिल्म हीरो से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करने वाली अाथिया जल्द ही अपनी फिल्म मुबांरका में नजर आने वाली है। इसमें उनके साथ अर्जुन कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। नेपोटिज्म को लेकर अाथिया का मानना है कि स्टार किड (अभिनेता की संतान) होने का सबसे बड़ा नुकसान वंशवाद का सामना करना बताया।

‘मुबारकां’ अभिनेत्री ने आईएएनएस से कहा, ‘स्टार किड होने के फायदे और नुकसान दोनों हैं। आप देखते हैं कि मुझे फिल्म उद्योग और मीडिया से बहुत प्यार और प्रशंसा मिलती है। इसकी वजह मेरे पापा हैं।’

 

आथिया ने कहा, ‘लोग मेरी शुरुआत का इंतजार कर रहे थे, लेकिन स्टार किड होने का सबसे बड़ा नुकसान रहा कि मुझे वंशवाद की आलोचना का सामना करना पड़ा।’ उन्होंने कहा, ‘हां, हमें पहली फिल्म असानी से मिल जाती है, लेकिन हम ऐसे पेशे में हैं, जहां बिना प्रतिभा और बिना दर्शकों की सराहना के हम टिक नहीं सकते।’

 

‘मुबारकां’ के बारे में अभिनेत्री ने कहा, ‘यह इस मायने में मेरी पहली फिल्म है, जिसे मैंने अपने 21वें जन्मदिन पर साइन किया। मैंने 5 नवंबर को इसके लिए हामी भरी। मेरे लिए यह डबल ‘मुबारकां’ है। यह एक संभावनापूर्ण अभिनेत्री के रूप में मेरी नई शुरुआत है। सफर जारी है।’

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More