BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सीमा पर तनाव: चीनी मीडिया की धमकी-युद्ध के लिए भी तैयार है चीन..

सीमा पर तनाव: चीनी मीडिया की धमकी-युद्ध के लिए भी तैयार है चीन..बिजिंग। सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच तनाव बना हुआ है। दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढता ही जा रहा है। इस बीच चीनी मीडिया ने भारत को युद्ध की धमकी दी है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के लेख में भारत को धमकी देते हुए कहा है कि चीन किसी भी तरह के टकराव के लिए तैयार है। साथ ही लेख में लिखा है कि डोकलाम मुद्दे पर चीन युद्ध से भी पीछे नहीं हटेगा और अगर ऐसा होता है तो भारत को इसका खामियाजा भुगतना पडेगा। ग्लोबल टाइम्स के लेख में लिखा है कि भारत को एलएसी पर टकराव का सामना करना पडेगा। साथ ही ग्लोबल टाइम्स के लेख में भारत पर आरोप लगाया है कि 962 के बाद भारत लगातार चीन को उत्तेजित कर रहा है। लेख में लिखा है कि ऐसे में चीन को भविष्य में होने वाले किसी भी तरह के टकराव के लिए तैयार रहना पडेगा। लेख में चीन की सरकार को सलाह देते हुए कहा गया है कि चीन को डोकलाम क्षेत्र में बेझिझक निर्माण बढाना चाहिए और वहां अपने सैनिकों की संख्या भी बढानी चाहिए। 

 

साथ ही लेख में लिखा है कि भारत से होने वाले किसी भी तरह के टकराव से चीन डरता नहीं है। लेख में यह भी लिखा है कि चीन युद्ध के लिए तैयार है और वह डरता नहीं है। ग्लोबल टाइम्स के लेख में लिखा है कि भारत की कार्रवाई चीन की संप्रभुता को चुनौती है और चीन को टकराव के लिए तैयार रहना चाहिए। हांलांकि लेख में यह भी लिखा है कि दोनों देशों को संयम रखते हुए समझदारी का उपयोग करना चाहिए। लेख में आगे लिखा है कि अभी दोनों देशों के बीच राजनयिक बातचीत चल रही है लेकिन भारत की ओर से सभी तरह के संबंधों में जहर दिया गया है। लेख में चेतावनी देते हुए लिखा है कि अगर भारत डोकलाम में अपने सैनिकों की संख्या बढाता है तो चीन भी ऐसा ही करेगा। लेख में लिखा है कि भारत बॉर्डर समस्या पर अपने किसी भी तरह के स्त्रोत का इस्तेमाल कर सकता है, चीन इसके लिए तैयार है। 

 

ज्ञातव्य है कि सीमा विवाद को लेकर चीनी मीडिया लगातार इस तरह की भाषा को प्रयोग कर रहा है। ज्ञातव्य है कि हाल ही में चीनी मीडिया की ओर से चीन की सेना की गोलीबारी की अभ्यास करते हुए वीडियो भी जारी किया गया था। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More