BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बादशाह खान ने उठाया राजस्थानी खाने का लुत्फ़

बादशाह खान ने उठाया राजस्थानी खाने का लुत्फ़जयपुर। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान प्रदेश में अपनी अपकमिंग फिल्म जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन के लिए 2 दिन से गुलाबीनगरी में है। शाहरुख यहां दूसरे दिन सहकार मार्ग स्तिथ एक निजी होटल में पहुंचे। जहां उन्होंने राजस्थान के लजीज व्यंजनों का लुत्फ़ उठाया। साथ ही प्रदेश की कला और संस्कृति को बहुत करीब से जानने की कोशिश की। इस मौके पर शाहरुख ने कहा की उन्हें पूरी उम्मीद है की उनकी आने वाली फिल्म जब हैरी मेट सेजल को राजस्थान के दर्शकों द्वारा खूब सराहा जाएगा।शायद ये पहला मौका होगा जब किंग खान राजस्थान में किसी फिल्म को लेकर 2 दिन के दौरे पर आये है। आपको बता दे कि निर्देशन इम्तियाज़ अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है। फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट अनुष्का शर्मा नजर आएंगी। फ़िल्म 4 अगस्त 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। जानकारी के मुताबिक़ शाहरुख खान इस कार्यक्रम के बाद सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।खाना खाने के बाद लोगों ने किंग खान को पीले रंग का साफा पहना कर और तिलक लगा कर उन्हें सम्मान देते हुए विदा इस दौरान शाहरुख की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।काफी मशक्क्त के बाद ट्रैफिक कर्मियों ने शाहरुख की कार को भीड़ से निकालकर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया।साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More