BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

जानें-क्यों एयर इंडिया के अंतर्राष्ट्रीय परिचालन को खरीदना चाहती है इंडिगो

जानें-क्यों एयर इंडिया के अंतर्राष्ट्रीय परिचालन को खरीदना चाहती है इंडिगोमुंबई । विमानन कंपनी इंडिगो ने गुरुवार को कहा कि उसकी रुचि राष्ट्रीय विमान कंपनी एयर इंडिया के विदेशी परिचालन को खरीदने में है, लेकिन वह इसके लिए सरकार के साथ मिलकर संयुक्त उद्यम बनाने के पक्ष में नहीं है। इंडिगो के सह संस्थापक राकेश गंगवाल के मुताबिक इंडिगो की रुचि एयर इंडिया की कम लागत वाली अंतर्राष्ट्रीय सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस को खरीदने में है। 

हालांकि, गंगवाल ने यह स्पष्ट किया कि इंडिगो की दिलचस्पी एयर इंडिया के अधिग्रहण के लिए सरकार के साथ मिलकर किसी संयुक्त उद्यम का गठन करने में नहीं है। गंगवाल और इंडिगो के दूसरे सह संस्थापक राहुल भाटिया ने विश्लेषकों और निवेशकों के साथ कांफ्रेस कॉल में यह बातें कहीं। इंडिगो के प्रबंधन ने 30 जून को कहा था कि वह एयर इंडिया की खरीदने के तब तक आगे कदम नहीं बढ़ाएगा जब तक उसे इसमें कोई लाभ नहीं दिखेगा। इंडिगो के पूर्णकालिक निदेशक व अध्यक्ष आदित्य घोष ने अपने कर्मचारियों को 29 जून को लिखे पत्र में कहा था, ‘‘मैं यह स्पष्ट कर दूं कि अगर यह हमारे कर्मियों, ग्राहकों और शेयरधारकों लाभ का सौदा नहीं होगा, तो हम एयर इंडिया को खरीदने के रास्ते पर आगे नहीं बढ़ेंगे।’’  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More