BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

रवि शास्त्री ने किया टीम इंडिया के हेड कोच के लिए आवेदन, रेस में सबसे आगे

रवि शास्त्री ने किया टीम इंडिया के हेड कोच के लिए आवेदन, रेस में सबसे आगेनई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के लिए साक्षात्कार मुंबई में 10 जुलाई को होगा। टीम इंडिया के मुख्य कोच की रेस में पूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री सबसे आगे चल रहे है। रवि शास्त्री ने सोमवार को भारतीय टीम के हेड कोच के लिए बीसीसीआई को औपचारिक रूप से आवेदन दे दिया। बीसीसीआई ने सोमवार को अधिकारिक रूप से यह कन्फर्म किया कि शास्त्री ने कोच पद की डेडलाइन 9 जुलाई से पहले ही अपना आवेदन जमा कर दिया है। कोच पद के लिए तीन सदस्यीय क्रिकेट अडवाइडरी कमेटी (सीएसी) इंटरव्यू लेगी। इस कमेटी में सौरभ गांगुली, सचिन तेंडुलकर और वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं।

बीसीसीआई के मुताबिक सोमवार को रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए आवेदन किया। शास्त्री से पहले वेस्ट इंडीज के पूर्व ऑलराउंडर और पूर्व कोच फिल साइमन ने भी टीम इंडिया के कोच पद के लिए आवेदन किया है। आपको बता दें कि फिल और शास्त्री के अलावा वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी, वेंकटेश प्रसाद, रिचर्ड पायबस, डोडा गणेश और लालचंद राजपूत पहले ही टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए आवेदन कर चुके है। 

अगस्त 2014 से जून 2016 तक टीम इंडिया में डायरेक्टर रह चुके शास्त्री, कप्तान विराट कोहली समेत टीम के कई खिलाडिय़ों की पहली पसंद हैं। हालांकि, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सीएसी शास्त्री के केस पर क्या प्रतिक्रिया देती है। इससे पहले सीएसी ने जब कुंबले को कोच चुना था, तब भी शास्त्री ने कोच के लिए अप्लाई किया था, लेकिन पिछली बार सौरभ गांगुली ने शास्त्री पर अनिल कुंबले को तरजीह दी थी। कुंबले के कमान संभालने के बाद टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा था। लेकिन, चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद अनिल कुंबले ने टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल एक साल का था, लेकिन वेस्टइंडीज के दौरे को देखते हुए उनके कार्यकाल को विस्तार दे दिया गया था। लेकिन, कुंबले न चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद कप्तान विराट कोहली से मनमुटाव की बात को मानते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More