देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
करनाल। लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। पिछले 2 दिनों से हो रही बारिश ने किसानो की फसल बर्बाद कर दी है। करनाल के गाँव सिंगड़ा में धान की सैंकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। किसानों का कहना है कि हमने कुछ दिन पहले ही अपनी धान की फसल की रोपाई की थी। दो दिन बारिश ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है और उनके पशुओं का चारा तक भी पानी में डूब गया है।
किसानों को कहना है कि निकासी का कोई भी साधन नहीं है । इस वजह से हर साल यहां सैंकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो जाती है । इसका काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसान जनकराम का कहना था कि पिछले कई दिनों से हम सूखे से और बिजली से लड़ रहे थे लेकिन दो दिन की बारिश ने और मुसीबतें बढ़ा दी है लेकिन कोई भी अधिकारी हमारी सुनने वाला नहीं है कोई भी हमारी ओर ध्यान नहीं दे रहा है।साभार-khaskhabar.com













Related Items
ग्रामीण राजस्थान को सौगात : हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान
तेज हवा और बारिश से एनसीआर में बड़ी राहत, कई इलाकों में एक्यूआई सुधरा, न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार
राजस्थान में नए साल से पहले कैसा रहेगा मौसम : बारिश का अलर्ट, क्रिसमस के बाद सर्दी होगी तेज, फिलहाल माउंट आबू सबसे ठंडा