देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
रुपनगर । भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों और किसानों के लिए वीरवार का दिन खुशी लेकर आया। पिछले कई दिनों से मानसून के इंतजार में किसान आसमान की ओर टकटकी लगाकर देख रहे थे, लेकिन आज सुबह हुई मानसून की पहली बरसात ने उनका इंतजार खत्म कर दिया है। सुबह से काले घने बादलों के साथ हुई तेज बारिश के बाद जहां मौसम सुहावना बन गया, वहीं दूसरी ओर किसानों के चेहरे भी खिल उठे।
किसानों की माने तो वह मक्की की फसल की बिजाई कर चुके थे और जिसके लिए बारिश का पानी बहुत जरुरी था। अगर दो चार दिन तक और बारिश ना पड़ती तो उनको मक्की की वजह फिर से करनी पड़ सकती थी। वहीं दूसरी ओर धान लगाने वाले किसान भी काफी खुश दिखाई दे रहे थे, क्योंकि ट्यूबवैल से दान के लिए प्राप्त पानी पूरा नहीं हो पा रहा था और डीजल और बिजली के खर्चे ज्यादा होने से उनकी आय पर भी फर्क पड़ रहा था, लेकिन अब बारिश होने से उनको पर्याप्त पानी मिल गया है और धान की बिजाई भी किसानों ने पूर्ण रुप से शुरू कर दी है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
ग्रामीण राजस्थान को सौगात : हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक