BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कोहली इंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में इन्हें दे सकते हैं मौका

कोहली इंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में इन्हें दे सकते हैं मौकापोर्ट ऑफ स्पेन । भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मैच 30 जून को खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋषभ पंत को अंतिम एकादश में शामिल किए जाने की संभावना व्यक्त की है। 

पंत ने आईपीएल-10 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए कुछ बेहतरीन पारियां खेली थीं। कोहली ने कहा कि हम बैठकर टीम में संभावित बदलाव के बारे में फैसला करेंगे। हम एंटिगा जाकर एक बार फिर टीम बनाएंगे और इसमें कुछ नए खिलाडिय़ों को मौका मिल सकता है। पंत को युवराज सिंह की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। 

युवराज इस समय फॉर्म में नहीं हैं। वे रविवार को खेले गए दूसरे वनडे में 14 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। कोहली ने तीसरे सलामी बल्लेबाज के तौर पर अजिंक्य रहाणे का नाम लिया। ओपनर रहाणे ने दूसरे वनडे में शतकीय पारी खेली। कोहली ने कहा कि रहाणे के पास शीर्ष स्तर पर बल्लेबाजी करने की क्षमता है, लेकिन जब रोहित शर्मा और शिखर धवन टीम के लिए वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो यह हमारे लिए और भी शानदार बात हो जाती है। ऐसे में रहाणे हमारे लिए तीसरे सलामी बल्लेबाज के तौर पर एक विकल्प के रूप में हमेशा मौजूद रहते हैं। उल्लेखनीय है कि इस सीरीज में रोहित को आराम दिया गया है। रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा था। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More