देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
प्राचीन आयुर्वेद में छिपे एलोवेरा के अनोखे प्रयोग जो आपको बनाएंगे कई बीमारियों से मुक्त और स्वस्थ। एलोवेरा का पौधा कांटेदार होता है, जिसके किनारे पतले होते हैं। एलोवेरा से निकलने वाला गूदा ही असल औषधि होती है।
एलोवेरा में मिनरल्स, एंजाइम, विटामिन्स, पॉलिसैचेराइड्स और फैटी एसिड्स जैसे लगभग 200 तत्व पाए जाते हैं, जिनका प्रयोग बहुत सारे रोगों में घरेलू इलाज के तौर पर किया जाता है। साधारण सा दिखने वाला एलोवेरा पौधा आपको कितना फायदा पहुंचा सकता है, ये तो आपने सोचा भी नहीं होगा। एलोवेरा हमारी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद है, यह तो सभी जानते हैं। लेकिन ये अस्थमा, गैसी की समस्या, पथरी, सांसों की परेशानी, खांसी की समस्या जैसी कई बीमारियों में बहुत ही फायदेमंद होता है। एलोवेरा में विटामिन ए, सी, ई, फॉलिक एसिड, कोलीन, बी1, बी2, बी3 और बी6 पाया जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। डेली ऐलोवेरा जूस पीने से त्वचा साफ और एक्ने रहित होती है। एलोवेरा को मास्क की तरह से भी चेहरे पर लगा सकती हैं।
एलोवेरा मोटापा कम करने में भी मदद करता है। 10 ग्राम एलोवेरा के रस में मेथी के ताजा पत्तों को पीस कर उसे मिला कर प्रतिदिन सेवन करें।एलोवेरा पीलिया रोगी के लिए रामबाण सा काम करता है। 15 ग्राम एलोवेरा का रस सुबह-शाम पीने से पीलिया रोग में लाभ करेगा।साभार-khaskhabar.com













Related Items
पुष्य नक्षत्र में पिलाई बच्चों को आयुर्वेदिक औषधि
आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में तैयार हो रहा 100 बैड का कोविड सेंटर
MATHURA : आयुष आयुर्वेदिक टीम ने संक्रमित परिवार को बांटी औषधि