BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अनिल कुंबले ने कोच पद से दिया इस्तीफा, नहीं बन रही थी कप्तान कोहली से

अनिल कुंबले ने कोच पद से दिया इस्तीफा, नहीं बन रही थी कप्तान कोहली सेनई दिल्ली । अब तक जो चर्चाएं गर्म थीं, वे सब सही निकलीं। कप्तान विराट कोहली और अनिल कुंबले के बीच जारी कथित विवाद के बीच कुंबले ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। अब यह साफ हो गया है कि वे वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे। कुंबले के इस्तीफा देने से पहले कहा गया था कि वे आईसीसी बैठक को लेकर अपनी प्रतिबद्धता के कारण 23 जनवरी से शुरू हो रही सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ वेस्टइंडीज नहीं गए हैं।

कुंबले के नहीं जाने को लेकर आधिकारिक कारण यह बताया गया था कि उन्हें आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन के लिए रुकना था, क्योंकि वह क्रिकेट समिति के अध्यक्ष हैं, जो खेल के नियमों को लेकर फैसला करती है। आईसीसी का वार्षिक सम्मेलन सोमवार से शुरू हुआ और यह 23 जून तक चलेगा। कुंबले की क्रिकेट समिति की बैठक 22 जून को होनी है।

इससे पहले चर्चा थी कि बीसीसीआई में कोहली और सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली तथा वीवीएस लक्ष्मण की क्रिकेट सलाहकार समिति के बीच हुई बैठक में भारतीय कप्तान ने स्पष्ट कर दिया है कि कोच के साथ उनका रिश्ता लगभग खत्म हो गया है।माना जा रहा है कि अनिल को पता था कि उन्हें आईसीसी बैठक और वेस्टइंडीज दौरे के बीच में चुनना होगा। शायद उनका पद पर बरकरार रहना बेहद मुश्किल हो गया है। चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान भी कप्तान और मुख्य कोच के बीच अधिक संवाद देखने को नहीं मिला था।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More