BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बीसीसीआई का ऎलान-इंडीज दौरे तक मुख्य कोच बने रहेंगे अनिल कुंबले

बीसीसीआई का ऎलान-इंडीज दौरे तक मुख्य कोच बने रहेंगे अनिल कुंबलेनई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की प्रशासनिक समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने साफ किया है कि अनिल कुंबले वेस्टइंडीज दौरे के लिए भी टीम इंडिया के कोच पद पर बने रहेंगे। 

इससे पहले यह कहा जा रहा था कि कुंबले का कार्यकाल चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद समाप्त हो जाएगा। टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा 23 जून से शुरू हो रहा है, जहां भारत को पांच वनडे और एक टी20 मैच खेलना है। कुछ ही दिन पहले बीसीसीआई ने भी कहा था कि अभी टीम इंडिया के नए कोच की तलाश में और समय लगेगा और इसलिए फिलहाल कुंबले टीम इंडिया के मुख्य कोच बने रहेंगे। 

बीसीसीआई के मुताबिक पिछले हफ्ते नए कोच की तलाश के लिए लंदन में सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण की सदस्यता वाली बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) की बैठक हुई थी। इस बैठक में गांगुली, तेंदुलकर और लक्ष्मण ने दो घंटे नए कोच की नियुक्ति पर चर्चा की, लेकिन इसके बाद उन्होंने बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी को बताया कि उन्हें कोच के चयन के लिए अधिक समय चाहिए। 

टीम इंडिया के कोच पद के लिए जिन्होंने आवेदन किया है, उसमें वीरेंद्र सहवाग, टॉम मू़डी, लालचंद राजपूत, डोडा गणेश, रिचर्ड पेबस और मौजूदा कोच अनिल कुंबले का नाम शामिल है। टीम इंडिया कैरेबियाई दौरे पर पहला वनडे 23 जून को और फिर दूसरा 25 जून को त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेलेगी। इसके बाद भारत को 30 जून और 2 जुलाई को एंटिगा के सर विवियन रिचर्ड स्टेडियम में और फिर आखिरी वनडे 6 जुलाई को जमैका के सबिना पार्क में खेलना है। वेस्टइंडीज और भारत के बीच इस दौरे पर एकमात्र टी20 मैच 9 जुलाई को जमैका के ही सबिना पार्क में खेला जाएगा।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More