देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला किया है। इसके लिए पैनल का गठन किया गया है जो कर्जमाफी को लागू करने के लिए प्रारूप तैयार करेगा। सीएम देवेंद्र फडणवीस भी काफी समय से किसानों से बात कर मामले को शांत करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि या तो सरकार किसानों का कर्ज माफ करे या फिर मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहे।
बहरहाल अब स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के राजू शेट्टी ने बताया,सरकार ने कर्जमाफी समेत अन्य कई मांगें पूरी करने का वादा किया है। ऎसा न होने पर 25 जुलाई से फिर से आंदोलन किया जाएगा।
महाराष्ट्र में किसानों ने फसल खराब होने की वजह से कर्ज माफी तथा एमएसपी की गारंटी सहित विभिन्न मांगों के लिए एक जून को आंदोलन शुरू किया था। आंदोलन की शुरूआत अहमद नगर जिले में गोदावरी नदी के किनारे बसे पुणतांबा गांव से हुई। किसानों ने देवेंद्र फडणवीस सरकार के खिलाफ किसान क्र्रांति नाम से आंदोलन शुरू किया था। पिछले दिनों आंदोलन कर रहे किसानों ने अहमदनगर जिले में बडी मात्रा में दूध बहा दिया था। किसानों ने चेतावनी दी थी कि मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन जारी रखेंगे। याद रहे,महाराष्ट्र के साथ-साथ मध्यप्रदेश में चल रहे किसानों के आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया था, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया था। एमपी में किसान आंदोलन में पुलिस फायरिंग में 5 किसानों की मौत हो चुकी है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
ग्रामीण राजस्थान को सौगात : हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान
महाराष्ट्र: भिवंडी में महावीर सिंथेटिक कंपनी में भीषण आग, दो दमकल गाड़ियां मौके पर
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'