देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
ऊना । केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की उपस्थिति में आज ऊना विधानसभा क्षेत्र के पेखू बेला में 507 करोड़ रुपये के इंडियन ऑयल टर्मिनल की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने टर्मिनल स्थापित करने के लिए 2014 में एक रुपये की दर से पट्टे पर 61 एकड़ भूमि प्रदान की। प्रदेश सरकार काफी प्रयत्नों के उपरांत केन्द्र सरकार को ऊना में इंडियन ऑयल टर्मिनल खोलने के लिए मनाने में सफल हुई, जो सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मई, 2016 में वन स्वीकृतियां प्राप्त करने में सफल हुई और शेष सभी आवश्यक औपचारिकताएं भी पूरी की गई।इंडियन ऑयल टर्मिनल के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि टर्मिनल वर्ष, 2018 में कार्य आरम्भ कर देगा। मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व लालसिंगी सड़क पर 3 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले ऊना-जलेड़ा पुल के स्तरोन्नयन के लिए भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इस टर्मिनल के आरम्भ हो जाने से प्रदेश की पेट्रोलियम जरूरतें आसानी से पूरी हांगी, जिसकी आपूर्ति वर्तमान में अम्बाला व जालन्धर से हो रही है। ऊना टर्मिनल भारतीय सेना के लिए भी सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इससे सर्दियों के दौरान लेह-लदाख सहित पठानकोट से श्रीनगर के लिए ईंधन जरूरतें पूरी होगी। इसके अतिरिक्त रोहतांग होते हुए कारू, नीमा, उपशी तथा क्यारी तक भारतीय सेना की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा। इससे हिमाचल प्रदेश की 224 खुदरा दुकानों, 22 मिट्टी तेल एंजेसियां तथा 125 उपभोक्ता पंपों की 5 लाख 80 हजार किलो लीटर की वार्षिक जरूरतें पूरी होगी। अग्रिम शीतकालीन स्टॉक के तहत लगभग 90 हजार किलो लीटर पेट्रोलियम उत्पाद लद्दाख क्षेत्र को रोहतांग व जोजीला दरें होते हुए भेजा जाएगा।
इस मौके पर धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि इंडियन ऑयल टर्मिनल के खुलने से हिमाचल के इतिहास में एक नया मील पत्थर स्थापित होगा। ऊना तक जालन्धर से भूमिगत पाईप लाईन बिछाई जाएगी तथा यह टर्मिनल वर्ष, 2018 में लोकार्पित किया जाएगा। पेट्रोलियम उत्पादों की ढुलाई के लिए निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी, जिसे शिमला में खोला जाएगा। इस अवसर पर सिंह तथा प्रधान ने अन्य विशिष्ट गणों के साथ प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को एलपीजी कनैक्शन वितरित किए।
इस अवसर पर परिवहन एवं नागरिक खाद्य् आपूर्ति मंत्री जी.एस. बाली, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने भी संबोधित किया। राज्य भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सती ने मुख्यमंत्री तथा केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री का स्वागत किया। पंजाब राज्य कार्यालय, इंडियन ऑयल के मुख्य महा-प्रबंधक संदीप जैन ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। विधायक कुलदीप कुमार, राकेश कालिया व वीरेन्द्र कंवर भी इस अवसर उपस्थित थे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
इंडियन आर्मी में जाना चाहती थीं भूमि पेडनेकर की मां, इस वजह से अधूरी रह गई इच्छा
देश के इन चार राज्यों में बनेगा एयरपोर्ट, जल्द आधारशिला रखने की तैयारी
इंडियन गैस एक्सचेंज लांच, भारत में शुरू हुई गैस की ट्रेिंडंग