देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर । ओबीसी में आरक्षण की मांग को लेकर प्रदेश में गुरुवार से जाटों का आंदोलन शुरू होगा। इसके तहत भरतपुर-मथुरा रोड पर रारह गांव में महापड़ाव डाला जाएगा। बुधवार को जिला प्रशासन के साथ हुई जाट नेताओं की वार्ता विफल रहने के बाद महापड़ाव का फैसला लिया गया। जाट आंदोलन को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट है। पुलिस व आरएसी के जवानों की तैनाती की गई है। जाट नेताओं की सडक़ व रेल यातायात बंद करने की चेतावनी को देखते हुए आरपीएफ की एक कंपनी भी कोटा से बुलाई गई है।
जानकारी के अनुसार आरपीएफ के जवानोंं को भरतपुर स्टेशन सहित अन्य कई स्टेशनों पर तैनात किया गया है। वहीं जाट आरक्षण संघर्ष समिति की छोंकरवाड़ा में हुई बैठक में संघर्ष समिति के संयोजक नेमसिंह, लाखनसिंह, पुष्पेन्द्र सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
गौरतलब है कि राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की ओर से जाटों को ओबीसी में आरक्षण के लिए सर्वे कराया गया था। इसमें यह बात साफ हो गई कि जाटों को आरक्षण मिल जाएगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
RSS प्रमुख भागवत ने आरक्षण का किया समर्थन, RJD ने जाति जनगणना पर दी सलाह
कोविड के दौर में इसे जन आंदोलन में बदलने की है जरूरत
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : मेडिकल कोर्स में OBC को 27% और EWS को 10% आरक्षण