BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

चैम्पियंस ट्रॉफी: कोहली का टीम को संदेश, पूरी आक्रामकता से खेलें

चैम्पियंस ट्रॉफी:कोहली का टीम को संदेश, पूरी आक्रामकता से खेलेंलंदन । आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में गुरुवार को श्रीलंका से भिडऩ़े से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी टीम से इस अहम मैच में आक्रामकता के साथ खेलने की बात कही है। कोहली ने साथ ही कहा कि इस मैच में टीम को अपनी फील्डिंग में सुधार करने की जरूरत होगी। भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 124 रनों से मात देते हुए टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया है। हालांकि इस मैच में टीम की फील्डिंग काफी खराब रही थी और खिलाडिय़ों ने कुछ आसान कैच छोडऩे के साथ-साथ फील्डिंग में रन भी लुटाए थे। कोहली ने अपनी टीम को आत्मसंतुष्ट न होने की सलाह भी दी है।

मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कोहली ने कहा, ‘‘आईसीसी टूर्नामेंट में श्रीलंका ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर आप उनके बीते कुछ वर्षों के रिकार्ड देखेंगे तो पता चलता है कि वह हमेशा सेमीफाइनल तक गए हैं।’’ कोहली ने कहा, ‘‘उनके पास अच्छे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं। वह युवा टीम है लेकिन, उनके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच जिताने वाला प्रदर्शन कर सकते हैं।’’

कोहली ने कहा, ‘‘आक्रामक होकर खेलने और मैच को खत्म करने की जरूरत है क्योंकि जिस टीम की बल्लेबाजी गहरी हो वो अंत में 60-70 रनों की साझेदारी कर सकती है। इस तरह के टूर्नामेंट में हमें इस तरह की चीजों पर ध्यान देना होगा। साथ ही हमें उन क्षेत्रों को पहचानने की जरूरत है जहां हमें ज्यादा मेहनत करनी है।’’ पाकिस्तान के खिलाफ अंत में आकर तूफानी बल्लेबाजी करने वाले हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की कोहली ने तारीफ की और कहा कि वह निचले क्रम में एक पूर्ण बल्लेबाज की तरह बल्लेबाजी करने जाते हैं। कोहली ने कहा, ‘‘हार्दिक भारतीय क्रिकेट के लिए काफी अहम हैं। 140 किलोमीटर की रफ्तार को छूने वाला गेंदबाज और अंत में बड़े शॉट लगाने वाला बल्लेबाज, यह दोनों एक ही खिलाड़ी में पाना काफी मुश्किल है। वह पूरी पारी तक बल्लेबाजी कर सकते हैं, यह हमने अभ्यास मैच में देखा था। इस तरह की काबिलियत वाले खिलाड़ी को ढूंढना बेहद मुश्किल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब आपके पास उस जैसा खिलाड़ी होता है तो आपको इस बात को सुनिश्चित करना होता है कि वह हमेशा सकारात्मक रहे और अपना सौ फीसदी देने को प्रतिबद्ध रहे। यह उनका स्वभाव भी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हार्दिक निचले क्रम में एक पूर्ण बल्लेबाज की तरह जाते हैं। वह जिस तरह का संतुलन टीम में लाते हैं, वह अनमोल है। इसका उदाहरण हमें पिछले मैच में देखने को मिला था।’’  मैच से पहले टीम संयोजन पर कोहली ने कहा, ‘‘हमने अभी तक इस पर बात नहीं की है। हम यह देखना चाहते हैं कि उनके बल्लेबाज अलग-अलग गेंदबाजों के खिलाफ किस तरह खेलते हैं। इसके बाद ही हम टीम संयोजन पर फैसला करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब बल्लेबाजों को ऐसे गेंदबाज मिल जाते हैं जो विकेट निकाल सकते हैं तो उनका आत्मविश्वास बढ़ जाता है। हमारे पास ऐसे गेंदबाज हैं और इसी कारण हम अच्छी स्थिति में हैं। विपक्षी बल्लेबाजों को ध्वस्त करने वाले गेंदबाजों का होना हमारे लिए अच्छी बात है।’’

पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी को अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया था। इस पर कोहली ने कहा, ‘‘अश्विन उच्च स्तरीय गेंदबाज हैं और काफी पेशेवर भी। वह समझते हैं कि हमने वह टीम क्यों चुनी और वह इससे खुश हैं। वह हमेशा टीम को पहले रखते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शमी ने काफी लंबे समय से 50 ओवरों की क्रिकेट नहीं खेली है। मैं इस बात से खुश हूं कि उन्होंने अभ्यास मैच में अच्छी गेंदबाजी की है।’’ भारतीय टीम अगर गुरुवार को होने वाले मैच में जीत हासिल करती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। मेजबान इंग्लैंड ने पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More