देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । अभी पूरे भारत में या तो क्रिकेट की चर्चा है या फिर गाय की। इसी दौर में गुजरात के वडोदरा में एक अनोखे क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमें सब कुछ क्रिकेट के नियमों के मुताबिक ही हुआ लेकिन कॉम्पीटिशन में विजेता टीम को ट्राफी की बजाय एक अदद गाय दी गई। टूर्नामेंट के आयोजकों का कहना है कि देश भर में गाय को लेकर चल रहे विवाद के बीच लोगों को गाय के महत्व से जागरूक करने के लिए ये बेहतरीन तरीका था।
गुजरात के रेबारी समुदाय ने इस मैच का आयोजन किया था। रेबारी समुदाय पारंपरिक रूप से पशुपालक व चरवाहे जाति है, हालांकि गुजरात के आर्थिक विकास के साथ इस जाति के लोगों ने भी जीवन-यापन के दूसरे धंधे चुन लिये हैं। लेकिन फिर भी इन्हें गायों से बडा प्रेम है। टूर्नामेंट के आयोजक प्रकाश रेबारी ने बताया कि टूर्नामेंट के जरिये हम ये संदेश देना चाहते हैं कि गाय हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है, रेबारी समुदाय ने हमेशा से गाय की हिफाजत की है क्योंकि ये जानवर हमारी रोजी रोटी का जरिया है। पिछले साल भी इस समुदाय ने ऎसे ही एक टूर्नामेंट में ट्राफी के रूप में विजेता टीम को गाय प्रदान की थी। इस बार मैन ऑफ द मैच और जीतने वाली टीम के सभी खिलाडियों को एक एक गाय बतौर ट्राफी भेंट की गई।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
ऑस्ट्रेलियन ओपन: इगा स्वियाटेक बड़ी उलटफेर का शिकार, एलेना रायबाकिना से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुईं
जन संख्या वृद्धि में संतुलन से विकास को गति मिली है
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिली गर्मी से राहत, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज