देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
गुरुग्राम । ‘ऊर्जा समिति’ द्वारा आज सोमवार को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाया जाएगा। इस संबंध समिति ने बैठक की तथा लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर पौधे लगाने और उनकी रक्षा के लिए लोगों को प्रेरित किया। समिति के महासचिव संजय कुमार चुघ ने लोगों को अपने उत्सव व त्यौहार आदि पर्यावरण के अनुकूल मनाने पर जोर देते हुए कहा कि आज समय की मांग के अनुरूप प्रत्येक को अपने शुभ व यादगार कार्य के साथ पर्यावरण की सुरक्षा करनी चाहिए और सभी को अपने प्रत्येक जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
चुघ ने लोगों से पुरजोर अपील की कि वे पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना पूरा योगदान दें। पर्यावरण दिवस की सार्थकता तभी साबित होगी, जब प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभाएगा एवं हरा-भरा वातावरण बनाने में भागीदारी करेगा। सभी लोग बिजली, पानी, तेल, गैस, पेट्रोल, डीजल व पर्यावरण को संरक्षित करके अपने दायित्वों का निर्वाह कर सकते हैं। ऊर्जा समिति ने इस पर्यावरण संरक्षण अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने का आहवान किया। महासचिव ने बताया कि पर्यावरण असंतुलन के कारण आज के वातावरण में प्रदुषण ही प्रदुषण दिखाई देता है। वायु प्रदुषण, ध्वनि प्रदुषण, जल प्रदुषण और विचारों के प्रदुषण, सभी पर्यावरण को नुकसान ही पंहुचाते हैं। इन सब प्रदुषणों से व्यक्ति को स्वयं ही निजात पानी होगी।
पर्यावरण के प्रति यदि व्यक्ति जागरूक होगें तो प्रदुषण कम करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं, लोग प्रकृति का इस्तेमाल तो करें मगर दोहन और शोषण न करें। उन्होंने बताया कि आज बड़े-बड़े विकसित देश विकासशील देशों से पर्यावरण संरक्षण की उम्मीद करते हैं जबकि यह सभी का सामूहिक दायित्व है। आज वक़्त की जरुरत के अनुसार पर्यावरण के प्रति लोगों की जागरूकता ही समाज, राष्ट्र और विश्व को नई दिशा दे सकती है। सभी देशों के लोग सजग हों तो इन प्रदुषणों को रोकनें में एवं ऊर्जा, बिजली, पानी, पर्यावरण बचत करने में विभिन्न तरह से अपनी भूमिका निभा सकते है। ऊर्जा समिति ने प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाने एवं उसकी सुरक्षा करने पर बल दिया और लोगों से आहवान किया कि पर्यावरण सुरक्षा में अपना योगदान दें एवं प्रकृति को ओर हरा-भरा बनायें।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पर्यावरण बना कुरुक्षेत्र
पवित्र ब्रजभूमि की मौन कशिश: पर्यावरण विनाश से मिटती ‘कृष्ण लीला’ की धरती
गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई