BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कांग्रेस से हमारा कभी तालमेल नहीं रहा : मुलायम

कांग्रेस से हमारा कभी तालमेल नहीं रहा : मुलायममैनपुरी । एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस से गठगंधन के साथ दो युवाओं की दोस्ती की बात करते हैं। वहीं सपा संरक्षक व अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव का कहना है कि कांग्रेस से सपा का कभी तालमेल नहीं रहा। कांग्रेस ने उनका बहुत नुकसान किया है। 

रविवार को अपने राजनीतिक गुरु नत्थू सिंह की पुत्रवधु के निधन पर उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने करहल आए मुलायम सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमारा बहुत नुकसान किया। कांग्रेस से हमारा कभी तालमेल नहीं रहा।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के गठबंधन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अखिलेश ने कांग्रेस से गठबंधन किया तो नतीजा देख लिया। हमारी पार्टी 47 सीटों पर ही सिमट गई। पत्रकारों के पिता-पुत्र के रिश्तों में आई दूरी को लेकर किए सवाल पर उन्होंने कहा कि पिता-पुत्र में कोई नाराजगी नहीं। इस मुद्दे को बेवजह तूल दिया जा रहा है।

वहीं शिवपाल सिंह के सेक्युलर मोर्चे के गठन पर मुलायम ने फिर कहा कि अभी उनकी शिवपाल से इस बारे में कोई बात नहीं हुई है। बिहार में विपक्षी दलों की होने वाली रैली में बसपा मुखिया और अखिलेश के एक मंच पर होने की चर्चा पर किए सवाल पर मुलायम ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More