देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लंदन । भारत और पाकिस्तान के बीच चार जून को चैंपियंस ट्रॉफी में होने वाले मुकाबले के लिए फैंस के साथ मौजूदा व पूर्व क्रिकेटर्स में भी जबरदस्त उत्साह है। हर कोई इस मैच का इंतजार कर रहा है। अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने भी अपने विचार व्यक्त किए हैं।
वकार ने कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली मीडिया में चाहे कुछ भी कहे लेकिन इस हाई वोल्टेज मुकाबले में निश्चित तौर पर उन पर दबाव होगा। वकार ने कहा कि भारत और पाकिस्तान में खिलाडिय़ों पर हमेशा दबाव होता है। ऐसे मैच तीन या चार साल में एक बार खेले जाते हैं, इसलिए सभी को सांस रोक देने वाले रोमांचक मुकाबले की उम्मीद होती है।
खिलाड़ी मीडिया में चाहे कुछ भी कहे लेकिन मैच के दौरान दोनों टीम के खिलाडिय़ों को दबाव से रूबरू होना पड़ता है। चाहे युवा शादाब खान हो या अनुभवी कोहली, दोनों ही दबाव में और नर्वस होंगे। वकार ने भारत के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैचों को याद करते हुए कहा, मैंने भारत के खिलाफ कई मैच खेले और मैंने हर बार मैच में दबाव झेला। मैच से पहले तो रात को मुझे नींद भी नहीं आती थी। यही वह मैच था जिसमें आपकी मजबूती परखी जाती थी। भारत के खिलाफ होने वाले मैच आपको हीरो बनाने वाले मैच होते हैं लेकिन इसके लिए आपको एक बड़ी चुनौती से पार पाना होता है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले 'रन मशीन' विराट कोहली ने लंदन में शुरू की ट्रेनिंग
रोहित-कोहली के भविष्य पर बोले पीटरसन, 'आईपीएल का करना होगा इंतजार'
अनुष्का और विराट ने कोविड पीड़ितों की मदद के लिए 11 करोड़ रूपये जुटाए