BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कपिल मिश्रा को एसेंबली में पीटा,घसीट कर बाहर किया, सिसोदिया पर आरोप

कपिल मिश्रा को एसेंबली में पीटा,घसीट कर बाहर किया, सिसोदिया पर आरोपनई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में बुधवार को आप विधायकों ने सरकार से बर्खास्त और पार्टी से निलंबित नेता कपिल मिश्रा की पिटाई कर दी। कपिल ने आप संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर दिल्ली सरकार की मुश्किलें खड़ी की थीं। आप विधायकों ने कपिल मिश्रा को विधानसभा से भी बाहर कर दिया। उनके लगातार आरोपों से गुस्साए आम आदमी पार्टी विधायकों ने कपिल को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इसके बाद उनको मार्शलों के जरिए जबरन सदन के बाहर कर दिया गया।

कपिल मिश्रा ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिख कर 5 मिनट का वक्त मांगा था। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के घोटालों पर रामलीला मैदान में खुला विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि वह केजरीवाल के भ्रष्टाचार पर बोलना चाहते थे, मगर बोलने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा, ‘जब मैंने यह बात कहनी चाही, तो विधानसभा में मदनलाल और जरनैल सिंह ने मुझे मारा-पीटा।’ 

कपिल ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है, जब सदन में 4-5 विधायकों ने मुझे मारा है। पूर्व मंत्री कपिल ने आरोप लगाया कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इशारे पर आप विधायकों ने पीटा है। उन्होंने कहा, ‘मेरे साथ हाथापाई की गई। केजरीवाल के गुंडों मे मेरी छाती में लात-घूंसे मारे। इससे मेरे हाथ में चोट आई है। इसमें मदनलाल, जरनैल सिंह और अमानततुल्ला शामिल रहे।’ उन्होंने कहा कि वह केजरीवाल के किसी गुंडे से नहीं डरते हैं। कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि विधानसभा के अंदर आम आदमी पार्टी के चार-पांच विधायकों ने उन पर हाथ उठाया। इस घटना को देखकर सतेंद्र जैन और केजरीवाल सदन में हंस रहे थे। कपिल मिश्रा ने कहा, वह तीन जून को अरविंद केजरीवाल और सतेंद्र जैन के घोटाले का सच सबके सामने रखेंगे। पूर्व मंत्री ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल तुम्हारे सगे संबंधियों पर छापे पड़ रहे हैं। मैं किसी गुंडे से नहीं डरती हूं। मनीष सिसोदिया ने मारने के लिए इशारा किया था।’

उन्होंने सवाल उठाया कि आप एमएलए असीम अहमद खान को भ्रष्टाचार के मामले में 1 मिनट का ऑडियो सामने आने पर ही हटा दिया गया था, लेकिन सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल चुप क्यों हैं? कपिल ने ऐलान किया कि वह 3 जून को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में प्रदर्शनी लगाएंगे, जहां वह दिल्ली सरकार और आप नेताओं के भ्रष्टाचार से जुड़े कुछ और सबूत रखेंगे।

केजरीवाल पर लगाए थे दो करोड़ लेने का आरोप

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कपिल मिश्रा पार्टी से बगावत पर उतारू थे। कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर सत्येंद्र जैन से दो करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया था। इस बारे में कपिल मिश्रा ने लोकायुक्त, एलजी और सीबीआई से शिकायत की थी। हालांकि लोकायुक्त पूछताछ में कपिल मिश्रा कोई सबूत नहीं दे पाए थे। केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद कपिल मिश्रा ने आप नेताओं के विदेश दौरों की जानकारी मांगी थी। कपिल मिश्रा कई दिनों तक अनशन पर भी बैठे थे। केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन, जल बोर्ड और टेंडर घोटाले को लेकर कई आोरप भी कपिल मिश्रा ने लगाए थे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के चंदे में गड़बड़ घोटाला और केजरीवाल के हवाला कारोबारियों से सांठगांठ का आरोप भी कपिल मिश्रा ने लगाया था। हालांकि आम आदमी पार्टी ने कपिल मिश्रा के सभी आरोपों को लगत बताया था।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More