देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । देशभर में आज सभी दवा दुकानें बंद रहेगी, जिसके चलते मरीज-परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पडेगा। देश के लगभग 9 लाख केमिस्ट दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ हडताल कर रहे है।
इसी क्रम में दिल्ली में आल इंडिया ऑर्गनाइजेशन आफ केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट आज जंतर-मंतर पर धरना भी देगा। केमिस्टों का मानना है कि ये सब रिटेल कारोबार को खत्म करने की कोशिश है। दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पब्लिक हेल्थ के लिए भी गंभीर खतरा है।
बता दें, दवा विक्रेता सरकार की ई-फार्मेसी पॉलिसी का भी विरोध कर रहे हैं। ऑनलाइन कारोगार के खिलाफ यह दलील भी दी जाती है कि जब देश में कानून ही नहीं है, तो कैसे दवाएं इंटरनेट पर बेची जा रही हैं। ये दलील भी है कि ऑनलाइन सेल से गलत दवा की बिक्री भी हो सकती है। दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन के भी लेना आसान हो गया है। ऑनलाइन कारोबार में दवा की असली-नकली की पहचान मुश्किल होती है।
दवा दुकानदारों का ये भी कहना है कि सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर बढाने का दबाव डाल रही है। लेकिन दवाओं पर मिलने वाले मार्जिन को कम करने से उन्हें घाटा हो रहा है। एसोसिएशन का यह भी कहना है कि उसने इन तमाम मांगों और परेशानियों को सरकार के सामने कई बार रखा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। दवा दुकानदारों का ये भी कहना है कि सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर बढाने का दबाव डाल रही है। लेकिन दवाओं पर मिलने वाले मार्जिन को कम करने से उन्हें घाटा हो रहा है। एसोसिएशन का यह भी कहना है कि उसने इन तमाम मांगों और परेशानियों को सरकार के सामने कई बार रखा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
खड़गे ने ऑनलाइन क्राउड फंडिंग अभियान 'डोनेट फॉर देश' लॉन्च किया
विपक्ष के विरोध के बीच वित्त विधेयक लोकसभा में पारित
Electoral Bonds: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की अधिकृत शाखाओं में चुनावी बॉन्डों की बिक्री शुरू, जानें इसके बारे में सब कुछ