देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साफ कर दिया है कि इंग्लैंड में जून में खेली जाने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में चुने गए हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह वायरल बुखार से पीडि़त हैं लेकिन वह तेजी से सुधार कर रहे हैं।
बीसीसीआई ने बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। बीसीसीआई ने शनिवार को कहा कि उसकी मेडिकल टीम ने युवराज की स्थिति का मुआयना किया है और इसके बाद उसने कहा है कि उनकी स्थिति संतोषजनक है। युवराज को आराम की सलाह दी गई है। वह हालांकि 28 मई को ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड के साथ होने वाले अभ्यास मैच में नहीं खेल सकेंगे।
भारत को अपना पहला मैच 4 जून को पाकिस्तान के साथ खेलना है। बोर्ड ने कहा है कि वह उस मैच के लिहाज से युवराज की स्थिति पर नजर रखे हुए है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
'बिग बॉस-20' में इमोशनल हुईं माही विज, बोलीं-मैरी कॉम से कोई दुश्मनी नहीं
नशे के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत पंजाब से नहीं, मुंद्रा पोर्ट से होनी चाहिए : केजरीवाल
शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग