BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाजी टीम के सदस्य अभिषेक हुए सम्मानित

स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाजी टीम के सदस्य अभिषेक हुए सम्मानितनई दिल्ली । हाल ही में शंघाई में हुए तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे दिल्ली निवासी अभिषेक वर्मा को बुधवार को सम्मानित किया गया। आयकर निरीक्षक अभिषेक, कोलम्बिया को हरा कर स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में शामिल थे। भारतीय टीम, वियतनाम, ईरान और अमरीका को हराकर फाइनल में पहुंची थी।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष सुशील चंद्र ने पूरे विभाग की ओर से अभिषेक को सम्मानित किया और उनके शानदार खेल करियर के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। अभिषेक को 2014 में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार और 2007 में राजीव गांधी राज्य पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। उन्होंने भारत में 2016 में आयोजित 12वें सैफ खेलों में स्वर्ण तथा थाईलैंड में 2015 में आयोजित 19वीं एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक सहित अनेक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More