BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अधिकारियों के सर्विस रेकॉर्ड पर ऑनलाइन नजर रखेगी सरकार, बेईमान होंगे..

अधिकारियों के सर्विस रेकॉर्ड पर ऑनलाइन नजर रखेगी सरकार, बेईमान होंगे..नई दिल्ली । मोदी सरकार अब अधिकारियों के रेकॉर्ड पर ऑनलाइन नजर रखेगी। इसके लिए सरकार ने एक सिस्टम तैयार किया है। इस ऑनलाइन सिस्टम के जरिए अधिकारियों के कामकाज का आंकलन होगा। साथ ही खराब प्रदर्शन करने वाले या कम ईमानदार अधिकारियों पर सरकार एक्शन लेगी और उनके रिटायर करने पर भी फैसला किया जागएा। अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ट्रेनिंग ने अन्य मंत्रालयों के साथ मिलकर ऑनलाइन सिस्टम शुरू किया है। इस सिस्टम का नाम ऑनलाइन प्रोबिटी मैनेजमेंट सिस्टम है। इस ऑनलाइन सिस्टम के जरिए अधिकारियों के काम काज का आंकलन होगा। 

रिपोर्ट के अनुसार सरकार 50-55 वर्ष की आयु वाले या नौकरी में 30 वर्ष पूरे कर चुके सभी अधिकारियों के प्रदर्शन का आकलन कर रही है। इन अधिकारियों के कामकाज के प्रदर्शन के आधार पर इन्हें आगे नौकरी पर रखने या अनिवार्य तौर पर रिटायर करने का फैसला किया जाएगा। अखबार की रिपोर्ट के अनुसार जिन जन अधिकारियों की समीक्षा की जानी है उनकी संख्या बहुत अधिक होने के कारण इसमें मंत्रालयों को काफी पेपरवर्क करने के साथ ही नियमित तौर पर रिपोर्ट्स जमा करनी पडती। अब नए सिस्टम से यह सारा काम ऑनलाइन हो जाएगा। ऑनलाइन सिस्टम के जरिए अब मंत्रालय अपनी रिपोर्ट्स ऑनलाइन जमा कर सकेंगी और सरकार को एक ही पोर्टल पर पूरी जानकारी मिल जाएगी। मंगलवार को मंत्री जितेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया था कि पिछले कुछ महीनों में ग्रुप ए के 30 और ग्रुप बी के 99 अधिकारियों को रिटायरमेंट दी गई है। साथ ही उन्होनें बताया था कि सरकार ने इस तरह की अनिवार्य रिटायरमेंट देने से पहले ग्रुप ए के 24,000 और ग्रुप बी के 42,251 अधिकारियों के रेकॉर्ड की जांच की थी। 

साथ ही उन्होनें बताया था कि सरकार खराब प्रदर्शन करने वालों की जांच के लिए अधिकारियों के सर्विस रेकॉर्ड देख रही है। इस ऑनलाइन सिस्टम के जरिए सरकार उन अधिकारियों की पहचान करेगी जो संवेदनशील पदों पर लंबे समय से मौजूद हैं। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More