BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कपिल मिश्रा बोले: केजरीवाल भ्रष्टाचारी, कॉलर पकडक़र तिहाड़ जेल में डालूंगा

कपिल मिश्रा बोले: केजरीवाल भ्रष्टाचारी, कॉलर पकडक़र तिहाड़ जेल में डालूंगानई दिल्ली । दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने आज एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कई संगीन आरोप लगाए है। कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर पर्दे के पीछे काले काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने ही दावा किया कि फर्जी लोगों के नाम से पार्टी के लिए फंड लिया गया। वहीं मिश्रा ने केजरीवाल पर ब्लैक मनी को व्हाइट करने का भी आरोप लगाया। साथ ही कपिल ने बोला कि केजरीवाल का कॉलर पकडक़र तिहाड़ जेल में भिजवाऊंगा। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में कपिल बेहोश हो गए।

दिल्ली के पूर्व मंत्री मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर कालेधन को सफेद करने का आरोप लगाया। उन्होंने आम आदमी पार्टी का 2013-14 का खाता दिखाया। कपिल ने दावा किया कि चुनाव आयोग को पार्टी फंड की गलत जानकारी दी गई। आम आदमी पार्टी के अकाउंट में 2014-15 में 65 करोड़ रुपये थे। लेकिन पार्टी ने चुनाव आयोग को 32 करोड़ की जानकारी दी। वहीं वेबसाइट पर 27 करोड़ का चंदा दिखाया गया। कपिल ने दावा किया कि इस दौरान 461 बोगस एंट्रियां भी पाई गयीं।

फर्जी कंपनियों ने आम आदमी पार्टी को 2 करोड़ का चंदा दिया। अरविंद केजरीवाल ने बोला कि उन्हें इस कंपनी का नहीं पता। जबकि सच ये है कि ये पैसा उनके साथ रहने वाले लोगों की कंपनियां हैं। कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के विधायक शिवचरण गोयल पर फर्जी कंपनी बनाने का आरोप लगाया। कपिल ने दावा किया कि शिवचरण और उनकी पत्नी की कई फर्जी कंपनियां हैं, जिनके जरिए उन्होंने आम आदमी पार्टी को काला धन दिया।

कपिल ने दावा किया कि ये फर्जी कंपनियां एक चेन में काम कर रही थीं और हवाला का पैसा पार्टी को चंदे के रूप में दिए जा रहे थे। कपिल मिश्रा ने दावा किया कि महरौली से आप विधायक नरेश यादव में इसमें शामिल हैं। कपिल ने दावा किया कि नरेश यादव की पत्नी ने फर्जी कंपनी में इंवेस्ट किया है। उसी कंपनी से पार्टी को फंड दिया गया। वाटर टैंकर घोटाले में एसीबी (एंटी करप्शन ब्रांच) ने अरविंद केजरीवाल के करीबी विभव को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। पूछताछ के लिए उन्हें बुधवार को बुलाया गया है। विभव केजरीवाल के सलाहकार भी हैं। कपिल मिश्रा ने एसीबी से उनके नाम की शिकायत की थी।

कपिल मिश्रा के अनशन का आज पांचवां दिन है। मिश्रा अपने घर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शनिवार को उनका मेडिकल टेस्ट हुआ. रिपोर्ट में कपिल का शुगर और ब्लड प्रेशर सामान्य पाया गया।

बता दें कि कपिल मिश्रा ने सत्येंद्र जैन, संजय सिंह, राघव चड्ढा और आशीष समेत दूसरे कुछ नेताओं की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाए थे। कपिल ने पार्टी नेताओं की विदेश यात्रा की डिटेल्स सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर वो अनशन पर बैठे हुए हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More