BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

आस्ट्रेलिया में जन्मदिन मना रहे भारतीय युवक को बहा ले गई लहरें

आस्ट्रेलिया में जन्मदिन मना रहे भारतीय युवक को बहा ले गई लहरेंरोहतक । आस्ट्रेलिया में जन्मदिन मना रहे एक भारतीय युवक को क्या पता था कि मौत उसे अपने साथ ले जाएगी। मौत आई और जसप्रीत को साथ ले गई। रोहतक निवासी मृतक जसप्रीत के साथ बीच पर गए सगे भाई और भाभी को तो जैसे कुछ समझ ही नहीं आया। सिडनी के बीच पर लहरों में जसप्रीत के फंसने के बाद कोस्टगार्ड को सूचना दी गई।

कोस्टगार्ड ने जब तक शव को बाहर निकाला तब तक देर हो चुकी थी। जसप्रीत ने इसी साल वैश्य कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की थी। पढ़ाई पूरी होने के बाद ही उसे एमबीए करने ऑस्ट्रेलिया भेजा गया था। जसप्रीत को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए उसके माता-पिता और उनके एक पारिवारिक मित्र गए थे। 

भाई-भाभी ने अपनी आंखों से देखा खौफनाक मंजर

सदमे के बाद परिवार के लोग बात करने की स्थिति में नहीं हैं। गुरुद्वारा बंगला साहिब के प्रधान अवतार सिंह कोचर के अनुसार जसप्रीत की मौत ने वैसे तो पूरे परिवार को ही झकझोर दिया है। उसके भाई और भाभी हादसे के बाद सबसे ज्यादा दुखी हैं। दोनों की आंखों के सामने ही जसप्रीत की मौत का खौफनाक मंजर हुआ। करीब 25 मिनट तक पानी के अंदर रहने के बाद जसप्रीत ने दम तोड़ दिया। उसके शव को कोस्टगार्ड की टीम ने बाहर निकाला। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More