BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले अब नहीं बचेंगे, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दिए कैमरे

ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले अब नहीं बचेंगे, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दिए कैमरेजयपुर । चालान की प्रक्रिया एवं पुलिस के व्यवहार में पारदर्शिता लाने के लिए यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर नजर रखने के लिए जयपुर यातायात पुलिस को 40 बॉडी वॉर्न कैमरे उपलब्ध करवाए गए हैं। कैमरे पुलिस मुख्यालय की ओर से उपलब्ध करवाए गए हैं। 

ट्रैफिक डीसीपी हैदर अली जैदी ने बताया कि शुक्रवार को यादगार में 40 एसआई व एएसआई के सीने पर कैमरे लगाए गए। कैमरों में 8 जीबी की चिप लगी है। डीसीपी ट्रैफिक हैदर अली जैदी ने बताया कि बॉडी वॉर्न कैमरों को एएसआई व एसआई के गले में पहनाया गया है, जो सीने के सामने शर्ट पर लगा रहेगा। कैमरों में यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालक की गलती, चालान प्रकिया, वाहन चालक व यातायात पुलिसकर्मियों के बीच आपसी व्यवहार की रिकॉर्डिंग हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिसकर्मियों को कैमरे उपलब्ध करवाने का उद्देश्य पुलिसकर्मी के व्यवहार, वाहन चालक की गलती तथा चालान की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना है। शहर के महत्वपूर्ण पाइंटों व भीड़भाड़ वाले चिन्हित स्थानों पर यातायात पुलिसकर्मियों को बॉडी वॉर्न कैमरों के साथ तैनात किया जाएगा। यातायात पुलिसकर्मी का समय-समय पर ड्यूटी पाइंट भी बदला जाएगा। 

15 दिन तक की रिकॉर्डिंग होगी सुरक्षित

बॉडी वॉर्न कैमरे को यातायातकर्मी द्बारा सामने की ओर कमीज पर लगाया जाएगा एवं वाहन चालक के यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर चालान करते समय कैमरे की रिकॉर्डिंग ऑन कर कार्रवाई करेंगे। इससे कार्रवाई के दौरान आपसी संवाद की रिकॉर्डिंग होगी। इस रिकॉर्डिंग को सॉफ्टवेयर से कम्प्यूटर में 15 दिन तक सुरक्षित रखा जाएगा। कैमरे में लगी चिप की क्षमता 8 जीबी है। कैमरे को चारों तरफ घुमाकर रिकॉर्डिंग की जा सकती है।   

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More