BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

इस दिग्गज को भरोसा, जल्द टीम इंडिया के लिए खेलेंगे थम्पी

इस दिग्गज को भरोसा, जल्द टीम इंडिया के लिए खेलेंगे थम्पीकोलकाता । केरल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बासिल थम्पी आईपीएल-10 में गुजरात लॉयंस टीम के सदस्य हैं। थम्पी को गुजरात ने 85 लाख रुपए में खरीदा था, जबकि उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपए था। थम्पी एमआरएफ पेस फाउंडेशन के प्रोडक्ट हैं और उनमें 140 किमी प्रति घंटा या इससे भी ज्यादा से गेंद डालने की क्षमता है। 

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान थम्पी ने लगातार यॉर्कर फेंककर सबका ध्यान खींचा। गुजरात टीम में थम्पी के साथी वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो उनसे काफी प्रभावित हैं। ब्रावो ने कहा कि थम्पी काफी प्रतिभाशाली युवा है। 

मैं कहूंगा कि उन्हें एक साल में टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिलेगा। उनमें प्रतिभा है, निश्चित रूप से उनमें काफी तेजी, रफ्तार और कौशल है। वे हमेशा ही सीखने के लिए तत्पर रहते हैं। ब्रावो ने कहा कि थम्पी सीखने के लिए तैयार रहते हैं। थम्पी सही सवाल पूछते हैं। मुझे लगता है कि भारतीय क्रिकेट सही दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, कि थम्पी भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव व मोहम्मद शमी की जैसे 140 किमी प्रति घंटा से ज्यादा तेज रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं और यह सचमुच काफी अच्छा है। मैं तहेदिल से उन्हें ऑल द बेस्ट कहूंगा। उल्लेखनीय है कि ब्रावो पूर्व में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस से खेल चुके हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More