BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सिंगापुर ओपन खिताब जीत श्रीकांत के लिए ऐसा बोले प्रणीत

सिंगापुर ओपन खिताब जीत श्रीकांत के लिए ऐसा बोले प्रणीतसिंगापुर । सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने बी. साई प्रणीत का कहना है कि यह खिताबी जीत उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। रविवार को पुरुष एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में 30वीं विश्व वरीयता प्राप्त प्रणीत ने हमवतन किदांबी श्रीकांत को 17-21, 21-17, 21-12 से मात दी। प्रणीत के करियर का यह पहला सुपरसिरीज खिताब है।

खिताब जीतने के बाद प्रणीत ने कहा, मैंने इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया और खिताबी मुकाबला मेरे लिए बेहद खास था। मुझे मेरी कड़ी मेहनत का फल मिला है। श्रीकांत के खिलाफ खिताबी मुकाबले के बारे में प्रणीत ने कहा, यह एक बेहतरीन अहसास है। मैंने श्रीकांत के साथ अभ्यास किया है और हम दोनों एक-दूसरे के खेल को अच्छी तरह जानते हैं। उनके खिलाफ यह फाइनल मुकाबला सच में मुश्किल था। सिंगापुर ओपन से पहले प्रणीत और श्रीकांत का सामना चार बार हुआ था और श्रीकांत को इसमें सिर्फ एक बार जीत मिली थी। इस जीत के साथ प्रणीत ने श्रीकांत के खिलाफ जीत-हार का आंकड़ा 5-1 कर लिया है। ऐसा पहली बार हुआ जब भारत का कोई दो खिलाड़ी किसी सुपरसीरीज टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा हो।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More