BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिग्विजय का विवादास्पद बयान: बोले,कश्मीरियों को सेना-आतंकी दोनों मारते हैं

दिग्विजय का विवादास्पद बयान: बोले,कश्मीरियों को सेना-आतंकी दोनों मारते हैंनई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कश्मीर पर विवादास्पद बयान दिया है। दिग्विजय ने कहा है कि कश्मीरी लोगों को एक तरफ आतंकवादी मारते हैं, दूसरी तरफ भारतीय सेना के जवान। दिग्गी का बयान ऐसे में समय आया है जब कश्मीर और भारतीय सेना को लेकर देश में उबाल है। दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद सवाल उठ रहा है कि वो भारतीय सेना पर इस तरह के इल्जाम लगाकर चाहते क्या हैं।

भारतीय सेना पर शर्मनाक बयान देते हुए दिग्गी ने उस वीडियो को भी दरकिनार किया है जिसमें सीआरपीएफ के जवानों को कश्मीरी गुंडे सरेआम पीट रहे है। सीआरपीएफ के जवान को जब पीटा जा रहा था जब जवान के कंधे पर हथियार टंगा हुआ था लेकिन उसने हथियारों के इस्तेमाल की बजाय बदसलूकी को बरदाश्त करना पसंद किया और यहां दिग्विजय सिंह उल्टी गंगा बहा रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने भारतीय सेना पर इतना बड़ा इल्जाम तो लगा दिया लेकिन उन्होंने उन पत्थरबाजों के खिलाफ एक शब्द नहीं कहा जो खुलेआम भारत विरोधी नारे लगाते हैं और सेना के जवानों पर हमला करते हैं। अगर ये बयान देते समय दिग्विजय सिंह के दिल दिमाग में सेना की जीप पर बंधे उस कश्मीरी की तस्वीर है तो उन्हें पता होना चाहिए कि यहां भी सेना ने पत्थरबाजों से अपनी रक्षा के लिए इस पत्थरबाज को जीप के आगे बांधा था और बाद में उसे सुरक्षित छोड़ भी दिया।

मोदी सरकार की कश्मीर नीति पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान से युद्ध की आशंका जताई है लेकिन यहां भी वो इस बात का जिक्र करना भूल गये कि कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद के पीछे असली हाथ पाकिस्तान का ही है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More