BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ये क्या एंजेलीना अभिनय से ले रहीं सन्यास! लेकिन क्यों?

ये क्या एंजेलीना अभिनय से ले रहीं सन्यास! लेकिन क्यों?अभिनेता ब्रैड पिट के साथ तलाक और बच्चों के संरक्षण को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहीं हॉलीवुड अभिनेत्री फिल्मकार एंजेलिना जोली अभिनय को अलविदा कहने की योजना बना रही हैं। उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है कि वह बच्चों को ज्यादा से ज्यादा वक्त देना चाहती हैं, हालांकि निर्देशन व पटकथा लेखन में वह बनी रहेंगी। वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, एंजेलिना का पूरा ध्यान इस वक्त अपने छह बच्चों की परवरिश पर है। सूत्र के अनुसार, वह सिर्फ बच्चों और फिल्म निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं।

 

सूत्र ने ‘नॉटी गॉसिप’ पत्रिका को बताया, ‘एंजेलिना फिल्मों में अभिनय नहीं करना चाहती हैं। वह पटकथा लिखना और निर्देशन करना चाहती हैं। अभिनय को वह अलविदा कह चुकी हैं। उनके जीवन का अगला अध्याय बच्चों की परवरिश करने और जिन महत्वपूर्ण सामाजिक कामों से वह जुड़ी हैं, उसे समर्थन देने पर ध्यान केंद्रित करने को लेकर है। वह उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं जो वास्तव में उनके लिए अहमियत रखते हैं।’ सूत्र ने यह भी बताया कि ‘मलेफिसेंट -2’ जोली की आखिरी फिल्म होगी। उन्होंने विदेशी भाषा की फिल्म ‘फर्स्ट दे किल्ड माय फादर: अ डॉटर ऑफ कंबोडिया रिमेम्बर्स’ पर काम उन्होंने पूरा कर लिया है और यह नेटफ्लिक्स एप्लिकेशन पर रिलीज होगी। साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More