BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

नई दिल्ली में कौशल प्रशिक्षण में हुई राजस्थान की तारीफ

नई दिल्ली में कौशल प्रशिक्षण में हुई राजस्थान की तारीफजयपुर । नई दिल्ली में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के संचालन के लिए केन्द्र सरकार द्वारा राजस्थान की तारीफ की गई। केन्द्र सरकार ने यह आश्वासन दिया कि 2016-17 में राजस्थान को इस योजना के अंर्तगत अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए केन्द्र सरकार पूरी मदद करेगी। 

नई दिल्ली में केन्द्रीय ग्रामीण मंत्रालय (ग्रामीण कौशल) की संयुक्त शासन सचिव अलका उपाध्याय की अध्यक्षता में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना की समीक्षा बैठक की गई। अलका ने आगामी दो वर्ष में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंर्तगत दिए गए लक्ष्यों को प्राप्त करने पर जोर दिया। उन्होंने राजस्थान की कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए तारीफ की। 

इससे पहले दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंर्तगत एक वर्कशाप हुई, जिसमें महिला सशक्तीकरण जैसे मुद्दों पर जोर दिया गया। आयुक्त कौशल्य, नियोजन एवं उद्यमिता कृष्ण कुणाल ने इस अवसर पर कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना केन्द्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसमें 15 से 35 वर्ष के ग्रामीण युवाओं में कौशल प्रशिक्षण के लिए जोर दिया जाता है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More