देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । एक लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आज आ रहे है। आज सुबह आठ बजे से उन सीटों पर पड़े वोटों की गिनती हो गई हैं। राष्ट्रपति चुनावों पर भी इन उपचुनावों का असर पड़ेगा। आपको बता दें कि श्रीनगर की लोकसभा सीट के अलावा दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा, कर्नाटक की नंजनगुड और गुंडलपेट विधानसभा सीट, झारखंड की लिट्टीपाड़ा, राजस्थान की धौलपुर, पश्चिम बंगाल की कंठी दक्षिण, मध्य प्रदेश की अटेर और बांधवगढ़, हिमाचल प्रदेश की भोरंज और असम की धेमई सीट पर मतदान हुए थे। श्रीनगर-बडगाम संसदीय सीट के उपचुनाव के लिए 9 अप्रैल को महज 6.5 फीसदी ही वोटिंग हुई थी। मतदान के दौरान हुई हिंसा में कम से कम छह लोगों की मौत हुई। बताया जाता है कि कश्मीर में चुनावी हिंसा की अबतक की यह सबसे बड़ी घटना है।
आपको बता दें कि दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट आप के विधायक जरनैल सिंह के इस्तीफे से खाली हुई थी। एमसीडी चुनावों के मद्देनजर ये सीट और खास हो गई है। इस सीट पर जो जीतेगा उसका मनोबल एमसीडी में भी बढ़ा रहेगा। दिल्ली में आप की लोकप्रियता की परख भी इस उपचुनाव में होगी।
मध्यप्रदेश की अटेर सीट कांग्रेस नेता सत्यदेव कटारे के निधन के बाद खाली हुई थी। सीट बचाने के लिए कांग्रेस ने सत्यदेव के बेटे हेमंत कटारे को उतारा है। उपचुनाव हारने से कांग्रेस का मनोबल और गिरेगा। मध्यप्रदेश की बांधवगढ़ सीट बीजेपी के विधायक ज्ञान सिंह के सांसद बनने से खाली हुई। बीजेपी के लिए सीट बचाने के लिए लड़ाई है। 2018 विधानसभा चुनाव के लिए संकेत मिलेंगे। राजस्थान की धौलपुर सीट बीएसपी विधायक के जेल जाने से खाली हुई। बीएसपी के लिए अस्तित्व की लड़ाई है। सीट हारने पर पूरे देश की विधानसभाओं में बीएसपी विधायकों की संख्या घटकर 28 रह जाएगी।
कर्नाटक की नंजनगुड सीट नंजनगुड के विधायक वी. श्रीनिवास प्रसाद ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में आए। श्रीनिवास अब बीजेपी टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट के लिए कांग्रेस ने जी जान लगा दी है।
इन दस सीटों में से तीन कांग्रेस के पास थीं तो तीन पर बीजेपी का कब्जा था। साथ ही राष्ट्रपति चुनावों पर भी इन सीटों के नतीजों का असर पड़ेगा। बीजेपी सिर्फ कुछ हजार वोट पीछे हैं। बीजेपी जरूर चाहेगी कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले इस अंतर को खत्म कर सके।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
यूपी उपचुनाव - पैसे बांटने पर कांग्रेस प्रत्याशी को मिला नोटिस
सिद्धारमैया अस्पताल से डिसचार्ज, उपचुनाव में हार के बाद दिया था विपक्षी नेता पद से इस्तीफा
MATHURA : उपचुनाव में जनता देगी भाजपा को जबावः सतीश