BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

MATHURA : उपचुनाव में जनता देगी भाजपा को जबावः सतीश

मथुरा। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा रविवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने ठा. बांकेबिहारी के दर्शन व पूजन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। सेवायत गोस्वामियों द्वारा उनका पटुका व माल्यार्पण कर स्वागत किया।
पत्रकारों से रूबरू हुए बसपा महासचिव ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में कानून व्यवस्था सबसे निम्न स्तर पर है। अपराधियों के साथ उनका चेहरा देखकर सलूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बसपा के शासन में यदि पार्टी का कार्यकर्ता भी अपराध करता था तो उसके साथ भी कड़ी कार्रवाई की जाती थी। कानून अपना काम करता था। कहा कि आज प्रदेश में चहुंओर बलात्कार, लूट, हत्याएं की घटनाएं घटित हो रही हैं। यदि यही लॉ एंड आर्डर है तो बिगड़ी कानून व्यवस्था किसे कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि मायावती के मुख्यमंत्री कार्यकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था सबसे सुदृढ़ व मजबूत थी। कहा कि प्रदेश में योगी सरकार द्वारा बढ़ाई गई विद्युत दरों का बसपा लगातार इसका विरोध कर रही है। बिजली की दरें बढ़ने से न केवल गरीब व मध्यम वर्ग के लोग प्रभावित हुए बल्कि इन्होंने तो किसान तक को भी नहीं छोड़ा है।
प्रदेश में होने वाले उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इन सीटों पर भाजपा की कार्यशैली का जवाब देने जा रही है। सभी 12 सीटों पर बसपा प्रत्याशी ही जीत हासिल करेंगे। बताया कि बसपा अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी। अब तो हमें राष्ट्रीय पार्टी होने का गौरव भी मिल चुका है। इसके बलबूते हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी हम अपने प्रत्याशियों को उतारकर एक बड़ा उलटफेर करने जा रहे हैं। यह चुनाव बसपा की ताकत का एहसास विपक्षी दलों को कराएगा। इस अवसर पर मांट क्षेत्र के विधायक श्यामसुंदर शर्मा, ग्राम नौबरामद राजपुर के प्रधान मुकेश सारस्वत उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More