BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

गाड़ी में अगवा कर युवती से दुष्कर्म का प्रयास, चलती कार से छलांग लगाई

गाड़ी में अगवा कर युवती से दुष्कर्म का प्रयास, चलती कार से छलांग लगाईमोहाली । गाड़ी में अगवा कर युवती से रेप की कोशिश की झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। दरिंदगी से बचने के लिए युवती ने चलती कार से छलांग लगा दी। घटना चंडीगढ़ से सटे मोहाली की है। शहर में रविवार रात एक आईटी कंपनी की मुलाजिम को अगवा कर रेप की कोशिश करने का मामला सामने आया है। युवती ने चलती कार से छलांग लगाकर किसी तरह अपनी जान बचाई। हालांकि इस दौरान लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। एक एंबुलेंस चालक ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

पीड़िता ने बताया कि वह सेक्टर-41 चंडीगढ़ की रहने वाली है। आरोपी भी उसके पड़ोस में रहने वाला था। वह चंडीगढ़ की एक मार्केटिंग कंपनी में मैनेजर के पद तैनात था। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी मोहाली स्थित कंपनी की शाखा में इमरजेंसी मीटिंग अटेंड करने आई थी।

मीटिंग में उसके अधिकारियों ने कहा कि उन लोगों को डाटा तैयार किया जाए जो कि कंपनी ज्वाइन करने से पहले इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग लेना चाहते हैं। इसके बाद उसने सुरेश को फोन कर पूछा कि क्या वह इस संबंध में डाटा मुहैया करवाने में मदद कर सकता है। वह उसकी सहायता करने के लिए तैयार हो गया है।

आफिस के बाहर बुलाया, जबरदस्ती कार में बिठाया 

युवती ने बताया कि इसके बाद सुरेश उसके आफिस के बाहर डाटा मुहैया करवाने के लिए पहुंच गया। जैसे ही वह बाहर पहुंची तो युवक ने कहा कि उसकी कार में बैठ जाए। जैसे ही वह कार में बैठी, उसने कार लॉक कर दी। साथ ही उसने उसका फोन छीन लिया। वह कार को तेजी से इंडस्ट्रियल एरिया में घुमाने लगा। साथ ही उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम देने की कोशिश करने लगा। 

इस पर उसने उसके मुंह पर अपने नाखुनों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। साथ ही कार का बैंलेंस बिगड़ने लगा। इस दौरान उसने दरवाजा खोलकर चलती कार से छलांग लगा दी जिससे उसकी बाजुओं, सिर और टांगों पर गहरे जख्म आए हैं। वहां से गुजर रहा प्राइवेट एंबुलेंस वाला यह देखकर रुका। यह देख सुरेश वहां से भाग गया। एंबुलेंस चालक ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया। 

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-आठ की पुलिस ने युवती के बयानों पर सुरेश निवासी चंडीगढ़ पर आईपीसी की धारा 376, 511 और 342 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस की ओर से आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी चल रही है।

पीड़िता आईटी कंपनी में काम करती है। कंपनी का सेक्टर-34 चंडीगढ़ और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 में आफिस है। कंपनी की ओर से इंजीनियरिंग कर रहे विद्यार्थियों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग मुहैया करवाई जाती है।  

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More