BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ज्वैलर से लूट के मामले में तीन गिरफ्तार

ज्वैलर से लूट के मामले में तीन गिरफ्तारजयपुर । महेश नगर थाना इलाके में गत दिनों ज्वैलर से लूट मामले में सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दो आरोपियों को सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों से अभी बरामदगी नहीं हुई है। इस मामले में अभी और गिरफ्तारी की जाएगी। इस मामले में पूर्व में एक आरोपी को मौके से ही लोगों ने पकड़ लिया था। 

थानाधिकारी सरदार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुभाष बर्मन (42) निवासी कूच बिहार पश्चिम बंगाल हाल निवासी भोजपुरा कच्ची बस्ती, हनुमान मीणा (24) निवासी जगदीश कॉलोनी, लूनियावास और इमरान (24) नूर नगर लूनियावास खो-नागोरियान का रहने वाला है। इससे पूर्व पुलिस ने वारदात के दौरान मौके से एक अपराधी जावेद निवासी खो-नागोरियान को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों ही बदमाश रविवार रात जयपुर से ट्रेन में भागकर भोपाल रवाना हो गए, लेकिन समय रहते सूचना मिलने पर पुलिस ने पीछा कर जीआरपी की मदद से तीनों को सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेेशन पर दबोच लिया। पुलिस अभी गिरफ्तार चारों बदमाशों से पीडि़त की स्कूटी और उसमेें रखी करीब चार लाख रुपए की ज्वैलरी बरामद नहीं कर पाई। वारदात में शामिल दो बदमाश अभी फरार हैं। हनुमान मीणा हत्या के मामले में, इमरान जेबकटी और जावेद वाहन चोरी के मामले में बंद हो चुका है। इनकी तलाश में पुलिस टीम भेजी गई है। 

गौरतलब है कि विवेक विहार निवासी शिवराज झालानी शुक्रवार रात जौहरी बाजार स्थित दुकान बंद कर घर जा रहा था। तभी नंदपुरी के पास बदमाशों ने ऑटो से टक्कर मारकर अपहरण का प्रयास किया और स्कूटी व ज्वैलरी लूट ले गए। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More