BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

तीन लाख रुपए लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा

तीन लाख रुपए लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पकड़ाजयपुर । सोडाला थाना इलाके में शुक्रवार दोपहर सऊदी अरब की करेंसी बदलने के बहाने एक व्यक्ति से तीन लाख रुपए लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर सोडाला पुलिस को सौंप दिया पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। वहीं इनका एक साथी कमरा खाली कर फरार हो गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। 

उप निरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मेहंदी हसन (20) निवासी पश्चिम बंगाल और कलुआ उर्फ सुकबा (25) बिहार का रहने वाला है। वहीं इनका एक साथी वारदात के बाद कमरा खाली कर फरार हो गया। यहां तीनों ही हसनपुरा रोड पर रहते हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पांच्यावाला निवासी कर्मवीर चौधरी से संपर्क कर झांसा दिया कि वे सऊदी अरब की करेंसी को बदलने का काम करते है और अच्छा कमीशन भी देते हैं। पीडि़त कर्मवीर ठगों के झांसे में आ गया और तीन लाख रुपए लेकर सोडाला के फूटला बाग में आ गया। वहां तीनों आरोपी उसे पहले से मौजूद मिले। तीन लाख रुपए लेकर आरोपियों ने कर्मवीर को एक बंडल दे दिया। 

कर्मवीर बंडल खोलकर देखने लगा तो उसमें सऊदी अरब की करेंसी नहीं थी और कागज के टुकड़े भरे थे। कागज के टुकड़े निकलने पर कर्मवीर ने विरोध किया तो बदमाशों ने उससे मारपीट कर दी और भाग गए। बाद में कर्मवीर के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लूटे गए तीन लाख रुपए बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीसरे आरोपी को पुलिस तलाश रही है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More