BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अब तृणमूल कांग्रेस की सांसद ने किया एयर इंडिया की फ्लाइट में हंगामा

अब तृणमूल कांग्रेस की सांसद ने किया एयर इंडिया की फ्लाइट में हंगामानई दिल्ली । शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड की बदसलूकी का मामले का बडी मुश्किल से शुक्रवार को पटाक्षेप हुआ ही था कि एक और माननीय सांसद के उडान में उग्र व्यवहार की खबर आई है। एयर इंडिया की एक फ्लाइट में तृणमूल कांग्रेस पार्टी की सांसद ने फ्लाइट में हंगामा किया। तृणमूल कांग्रेस की सांसद डोला सेन ने सुरक्षा जांच में सहयोग नहीं किया जिसकी वजह से फ्लाइट 30 मिनट देरी से उडी। 

यह फ्लाइट दिल्ली से कोलकाता जा रही थी। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक एयरलाइन के स्टाफ ने सांसद ने उनकी मां, जो सीनियर सिटीजन की सीट पर थीं,को आपातकालीन सीट से हटाकर कहीं और बैठाने को कहा था। लेकिन सांसद ने मना कर दिया। बताया गया कि डोला की मां व्हील चेयर पर थीं और आपात कालीन गेट के पास बैठी थीं जो नियमों के खिलाफ है। इस पर स्टाफ ने उनको हटने के लिए कहा था। एयर इंडिया के स्टाफ ने यह भी कहा कि बुकिंग के वक्त व्हील चेयर के बारे में नहीं बताया गया था फिर भी सांसद की मां व्हील चेयर पर आईं। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More