BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बीमार व्यक्ति के घर तंत्र-मंत्र के नाम पर घुसते और नकदी-आभूषण ले जाते

बीमार व्यक्ति के घर तंत्र-मंत्र के नाम पर घुसते और नकदी-आभूषण ले जातेउदयपुरवाटी (झुंझुनूं ) । पुलिस ने ठगी के मामले में दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो तांत्रिक बाबा बनकर महिलाओं को ठगी का निशाना बनाते थे। वे लोगों से नकदी और आभूषण लेकर फरार हो जाते। किसी को बताने पर घर में अनहोनी और व्रजपात होने जैसी बात कहकर महिलाओं में डर पैदा करते थे। गिरफ्तार दोनों आरोपी रामगढ़ शेखावाटी के सुमित भार्गव और सचिन भार्गव हैं। 

इस संबंध में वार्ड 12 निवासी नित्यानंद शर्मा उर्फ नीतेश शर्मा ने पांच नामजद और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ठगी का खेल गत आठ माह से चल रहा था। थानाधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट में आरोप है कि पीडि़त का भाई गिरिराज शर्मा अचानक बीमार हो गया। घर में पत्नी सोनू देवी अकेली थी। अपने आप को बाबा बताने वाले रामगढ़ शेखावाटी के लोग आए और घर में कुछ अच्छा करने की बात कहकर नकदी और आभूषण ले गए। किसी को कुछ बताने पर घर में भारी विपदा होने की बात कही। इसके बाद भी कथित बाबाओं ने अपने बैंक खातों में राहुल भार्गव, सुमित भार्गव से रुपए मंगवाने का सिलसिला जारी रखा। 

आरोपी अपने विभिन्न खातों में 85 हजार, एक लाख 29 हजार 700 और 25 हजार नकद मंगवाने के बाद भी घर पर किसी के न होने पर आते रहे और महिला से कभी नकदी तो कभी आभूषण ठग ले जाते। रिपोर्ट में कहा है कि ये लोग भय दिखाकर महिला के पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष द्वारा दिए गए सभी आभूषण तक ले गए। रिपोर्ट में राहुल भार्गव, सुमित भार्गव, सचिन भार्गव, दीपक भार्गव, गंगा देवी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। इस पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More